फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actress Fashion: सफेद साड़ी में 'चांदनी' बन इन हसीनाओं ने लूटा फैंस का दिल, क्या आपने देखी हैं तस्वीरें

Fri, 09 Sep 2022 06:18 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
shehnaaz gill - फोटो : instagram
सफेद साड़ी में सिजलिंग लुक का चार्म कुछ ऐसा है कि हर एक्ट्रेस इस लुक को फॉलो करना चाहती है। सफेद रंग जहां पहनने के लिए सेफ कलर माना जाता है। वहीं इसके साथ काफी सारे फैशन एक्सपेरिमेंट भी किए जा सकते हैं। अक्सर एक्ट्रेस सफेद साड़ी में ग्लैमर दिखाते दिख ही जाती हैं। लेकिन इन दिनों लग रहा है टीवी से लेकर बीटाउन की हसीनाओं पर सफेद सा़ड़ी का खुमार कुछ ज्यादा ही चढ़ा है। तभी तो एक के बाद एक इनका ब्यूटीफुल एंड स्टाइलिश लुक सामने आया। अगर आपने इन सारी हसीनाओं की तस्वीरें मिस कर दी हैं तो आगे की स्लाइड में देख लें। 
विज्ञापन

2 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम
तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया ने पिछले दिनों अपने फैंस को ओणम की बधाई देने के लिए खूबसूरत सफेद रंग की साड़ी को चुना था। गोल्डन कलर के बैकलेस और पतली स्ट्रिप के ब्लाउज को मैच किया था। जिस पर गोल्डन बॉर्डर बना था। वहीं साड़ी के साथ तमन्ना ने कानों गोल्डन ईयररिंग्स पहनी थी। वहीं लो बन के साथ बालों में लगा गजरा और माथे पर छोटी सी बिंदी उन्हें ट्रेडिशनल लुक के साथ ही बेहद स्टाइलिश बना रही थी। तमन्ना का ये सफेद साड़ी में लुक देख फैंस भी क्रेजी हो रहे थे। 


विज्ञापन

3 of 5
नोरा फतेही - फोटो : social media
नोरा फतेही
सफेद साड़ी के चार्म से तो नोरा फतेही भी नहीं बची हैं। आइवरी शेड की मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से ली साड़ी संग नोरा ने मैचिंग के ब्लाउज को पेयर किया था। जिसके साथ हमेशा की तरह वो खुले बालों और ग्लिटरी मेकअप को कैरी करते दिखीं। 

4 of 5
ankita lokhande - फोटो : instagram
अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे अक्सर गॉर्जियस लुक के लिए सफेद साड़ी चुनती हैं। पिछले दिनों इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने खूबसूरत लुक की तस्वीरें फैंस के लिए साझा की थी। जिसमे स्लीवलेस डिजाइन के ब्लाउज के साथ अंकिता ने सफेद रंग की साड़ी को चुना था। जिसके साथ मैट मेकअप और पिंक लिपस्टिक में वो बेहद हसीन दिख रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
disha parmar - फोटो : instagram
दिशा परमार
दिशा परमार का एथिनिक लुक उनके फैंस को हमेशा पसंद आता है। गणपति विसर्जन के लिए पति राहुल वैद्य के साथ निकलीं दिशा परमार ने सफेद रंग की साड़ी को चुना था। जिसके साथ वो हमेशा की तरह कानों में भारी भरकम ईयररिंग्स और खुले स्ट्रेट बालों में रेडी थीं। दिशा के सफेद साड़ी वाले लुक को देख फैंस भी उन्हें चांदनी वाले कमेंट कर रहे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें