तमन्ना भाटिया स्टाइल सेंस के मामले में काफी हटके हैं। अक्सर ही वो ट्रेंडी और ग्लैमरस लुक को फॉलो करते दिखती हैं। फिर वो चाहे कांस फिल्म फेस्टिवल में पहुंची हो या फिर किसी फिल्म के प्रमोशन के लिए। साड़ी से लेकर वन पीस शार्ट ड्रेस में तमन्ना का लुक हॉट एंड ग्लैमरस दिखता है। तमन्ना इन दिनों फिल्म बबली बाउंसर के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जिसके लिए हर बार उनका स्ट्रीट लुक शानदार दिख रहा है।