साड़ी के साथ आप मनचाहे एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। वहीं प्लस साइज या फिर स्लिम हर तरह की महिलाओं के ऊपर साड़ी फबती है। अगर आप नॉर्मल फिगर से ज्यादा हैं और चाहती हैं कि आपका लुक स्लिम दिखे। तो अपनी वॉर्डरोब में स्ट्राईप या फिर लाइनिंग वाली साड़ी को जरूर शामिल करें। वैसे भी स्लिम दिखने के लिए ज्यादातर फैशन एक्सपर्ट स्ट्राईप वाले कपड़े पहनने की सलाह देते हैं। ऐसे में अगर आप स्ट्राईप वाली साड़ी पहनती हैं। तो आप परफेक्ट शेप में नजर आएंगी।