फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dinal Yadav Mehndi: सूर्यकुमार यादव की बहन की मेहंदी की तस्वीरें वायरल, दुल्हन के साथ भाई-भाभी भी लगे प्यारे

Thu, 28 Nov 2024 04:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की बहन दीनल यादव 26 नवंबर को कृष्णा मोहन के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
सूर्यकुमार यादव की बहन की मेहंदी की तस्वीरें वायरल - फोटो : instagram
Surya Kumar Yadav Sister Dinal Yadav Mehndi Celebration: भारतीय क्रिकेट टीम के धमाकेदार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हाल ही में उनकी बहन की शादी हुई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहीं हैं। दरअसल, उनकी बहन दीनल यादव ने 26 नवंबर को ही क्वालकॉम में आर एंड डी इंजीनियर कृष्णा मोहन के संग साथ फेरे लिए हैं।

भले ही अभी शादी की तस्वीरें सामने नहीं आईं हैं, लेकिन उनकी हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं। यहां हम आपको दीनल की मेहंदी की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिसमें उनका लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। मेहंदी की रस्म में न सिर्फ दुल्हन बल्कि उनके भाई और भाई भी कमाल के लग रहे हैं। आइए आपको इस रस्म की तस्वीरें दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
लहंगे ने खींचा ध्यान - फोटो : instagram
लहंगे ने खींचा ध्यान

सबसे पहले बात करते हैं दुल्हन बनीं दीनल यादव की तो सूर्यकुमार यादव की बहन दीनल ने अपनी मेहंदी में हरे रंग का लहंगा पहना था। उनके इस लहंगे पर काफी खूबसूरत काम था। इसके साथ उन्हें मैचिंग ब्लाउज कैरी किया था। लहंगे के मैचिंग दुपट्टे के अलावा उन्होंने गुजराती पैटर्न वाली घरचोला ओढ़नी भी कंधे पर अटैच की थी, जिस वजह से उनका लुक और उभर कर सामने आ रहा था। घरचोला ओढ़नी पर गोल्डन रंग का काम उनके लुक में रॉयल टच दे रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
ज्वेलरी और मेकअप था खूबसूरत - फोटो : instagram
ज्वेलरी और मेकअप था खूबसूरत

अपने मेहंदी लुक के साथ दीनल ने काफी हैवी ज्वेलरी का चयन किया था। माथे पर मांगटीका, गले में हैवी नेकपीस, कानों में हैवी ईयररिंग्स और हाथों में कड़े उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। बात करें मेकअप की तो डार्क फाउंडेशन के साथ, रेड लिप्स, डार्क कोहल आईज, शिमरी आईशैडो और चमकते हाइलाइटर की वजह से दीनल काफी प्यारी दिख रहीं थीं। इसके साथ उन्होंने बालों में पफ बनाकर बालों में चोटी बनाई थी।

4 of 5
देविशा शेट्टी भी लगीं सबसे अलग - फोटो : instagram
देविशा शेट्टी भी लगीं सबसे अलग

मेहंदी की इस रस्म में सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी भी किसी से कम नहीं लग रहीं थीं। इस रस्म में उन्होंने ऑरेंज रंग का शरारा सूट कैरी किया था। इस सूट लुक के साथ उन्होंने माथा पट्टी, गले में हैवी चोकर और कानों में भारी झुमके पहने थे। उनकी ज्वेलरी सूट के कॉन्ट्रास्ट में थी, जिस वजह से उनका लुक प्यारा दिख रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्यकुमार यादव भी लगे हैंडसम - फोटो : instagram
सूर्यकुमार यादव भी लगे हैंडसम

आखिर में नजर डालते हैं क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव के लुक पर। हालांकि उनके पूरे लुक की तस्वीरें सामने नहीं आईं हैं, लेकिन इस दौरान अपनी पत्नी से मैचिंग करके ही ऑरेंज आउटफिट कैरी किया था। इस कुर्ते-पायजामे में वो काफी हैंडसम दिख रहे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें