फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bridal Kit: ब्राइडल किट में जरूर होनी चाहिए ये पांच चीजें, वरना दुल्हन को होगी बड़ी परेशानी

Thu, 28 Nov 2024 03:37 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्राइडल किट में कुछ ऐसी चीजें होनी चाहिए, जिनकी जरूरत हर दुल्हन को पड़ सकती है। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
ब्राइडल किट में जरूर होनी चाहिए ये पांच चीजें - फोटो : अमर उजाला
Bridal Kit: हर लड़की के लिए वो दिन सबसे खास होता है, जिस दिन वो दुल्हन बनती है। इस दिन के लिए लड़कियां पहले से ही काफी तैयारी करती हैं। अपने आउटफिट और मैचिंग ज्वेलरी से लेकर वो अपने मेकअप तक का खास ट्रेंड के हिसाब से ही चयन करती हैं। 

महीनों पहले से ही हर छोटी-बड़ी बात की योजना बनाने के बाद भी कई बार ऐसी गड़बड़ी हो ही जाती है, जिस वजह से लुक खराब होने का डर बना रहता है। ऐसे में हर दुल्हन को एक ब्राइडल किट तैयार करनी चाहिए। कुछ चीजें तो ऐसी हैं, जिन्हें ब्राइडल किट में शामिल जरूर करना चाहिए। इन चीजों की मदद से आप बड़ी परेशानी में फंसने से बच सकती है। ये चीजें आपके खास दिन आपकी मदद करेंगी। 
विज्ञापन

2 of 6
मेकअप से जुड़े सामान - फोटो : Adobe stock
मेकअप से जुड़े सामान

हर दुल्हन की ब्राइडल किट में लिपस्टिक, लिप ग्लॉस, या लिप बाम अवश्य होनी चाहिए। ये टच-अप के काम आएगी। इसके साथ-साथ मेकअप के अन्य प्रोडक्ट जैसे मस्कारा, लाइनर, ब्लश और हाइलाइटर भी ब्राइडल किट में अवश्य रखें। 
विज्ञापन

3 of 6
हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स - फोटो : Adobe stock
हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स

हर ब्राइडल किट में हेयर स्प्रे या हेयर सीरम अवश्य होना चाहिए। ये बालों को सेट करने में मदद करेगा। इसके साथ-साथ आपके पास  हेयर पिन्स और क्लिप्स  जरूर होनी चाहिए। ताकि यदि आपकी हेयर स्टाइल ढीली हो तो आप उसे सेट कर सकें। 
 

4 of 6
परफ्यूम - फोटो : Adobe stock
परफ्यूम

शादी के समय थकान हो जाती है। ऐसे में थकान के बीच आपको अच्छा महकना बेहद जरूरी है। इसके लिए आपकी ब्राइडल किट में डिओड्रेंट और परफ्यूम जरूर रखें। अगर आप अच्छा महकेंगी तो लोगों को भी परेशानी नहीं होगी, और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
बॉडी टेप - फोटो : Adobe stock
बॉडी टेप

बॉडी टेप एक ऐसी चीज है, जो आपकी कई परेशानियों का समाधान बनके सामने आ सकती है। इसका इस्तेमाल ज्वेलरी सेट करने से लिकर ब्लाउज और दुपट्टा सेट करने तक में किया जा सकता है। इसलिए ये आपके ब्राइडल किट में अवश्य होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हर साइज की सेफ्टी पिन - फोटो : Adobe stock
हर साइज की सेफ्टी पिन

 भले ही आउटफिट कितना भी महंगा हो, लेकिन कई बार ये आपको परेशानी में डाल सकती है। ऐसे में  किसी भी इमरजेंसी के लिए ब्राइडल किट में हर साइज की सेफ्टी पिन्स जरूर होनी चाहिए। बड़ी सेफ्टी पिन लहंगे और ब्लाउज को सेट करने में मदद करेंगी, वहीं छोटी पिन दुपट्टे के लिए काम आ सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें