फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरभि ज्योति का बोल्ड लुक है जबरदस्त, दिख रही हैं बेहद हसीन

Tue, 06 Jul 2021 02:08 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
surbhi jyoti - फोटो : social media

सुरभि ज्योति टेलीविजन की चर्चित अदाकारा हैं। वे सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और उनके फैंस की भी कोई कमी नहीं है। वे हर तरह के लुक को कैरी करना पसंद करती हैं। ‘कबूल है’ में जोया का किरदार निभाने के बाद से ही उन्हें दर्शक खूब पसंद करने लगे। सीरियल में उन्होंने अधिकतर सूट पहने हैं लेकिन निजी जिंदगी में फैशन को लेकर वे बहुत आगे रहती हैं। वे अक्सर बोल्ड लुक में भी तस्वीरें डालती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया है। फैंस सुरभि के बोल्ड लुक्स को खूब पसंद करते हैं। इंस्टाग्राम पर लगभग उनके 7.4 मिलियन फोलोअर्स हैं। उनके फैशन सेंस की उनके साथी कलाकार भी खूब सराहना करते हैं। सुरभि अपने अकाउंट पर फैशन टिप्स के वीडियोज भी शेयर करती हैं, जो कि उनके फैंस के काम आते हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए सुरभि का यह लेटेस्ट और जबरदस्त अंदाज।  

 

 

 

 

 

विज्ञापन

2 of 5
सुरभि ज्योति लुक - फोटो : instagram

ऐसा है लुक
सुरभि ने ब्लैक कलर की ब्रालेट पहनी हुई है। जिसमें कि नीचे की तरफ से लेस कट वर्क है। इसके साथ उन्होंने लो वेस्ट जीन्स पहन रखी है। तस्वीरों में अलग-अलग तरह से वे पोज कर रही हैं और अपने लुक के साथ बहुत कंफर्टेबल और कॉन्फिडेंट भी लग रही हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
सुरभि ज्योति - फोटो : instagram

बालों को रखा है खुला
सुरभि के बालों को खुला रखा हुआ है और इनके हल्के वेव्स दिखाई दे रहे हैं। लंबे बाल पूरे पीछे की ओर किये हुए हैं जो कि हवा में उड़ रहे हैं। इसके अलावा तस्वीरें पूरी ब्लैक एंड वाइट मोड में ली हुई है। फुल बॉडी मेकअप किया हुआ है। 

4 of 5
surbhi jyoti - फोटो : instagram

लग रही हैं एकदम फिट
सुरभि अपने इस लुक में बेहद फिट नजर आ रही हैं। साथ ही वे तस्वीरों में अपने लुक के अनुसार ही अलग-अलग तरह से पोज भी कर रही हैं। पूरे आत्मविश्वास के साथ वे कैमरे में देख रही हैं, उसके अलावा नजरें झुकाकर एक तस्वीर में वे नीचे की ओर भी निगाहें डाल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुरभि - फोटो : instagram

प्रशंसकों को भा रहा लुक
सुरभि ज्योति का यह लुक सभी को बहुत अच्छा लग रहा है। प्रशंसक उनके कमेंट सेक्शन में खूब तारीफ कर रहे हैं। फैन पेजेस ने भी लुक को खूब पसंद किया है। सुरभि के अलहदा अंदाज को खासकर इस लुक में ज्यादा पसंद किया जा रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें