फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karan Deol: स्टाइल में पापा सनी देओल को कड़ी टक्कर देते हैं करण, समर लुक्स से लड़के ले सकते हैं टिप्स

Thu, 15 Jun 2023 04:55 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सनी देओल के बेटे करण स्टाइल के मामले में अपने पापा को ही कड़ी टक्कर देते हैं। आप भी उनके लुक्स से टिप्स ले सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
karan deol - फोटो : instagram
Karan Deol: शादी का सीजन चल रहा है। जिस तरह से आम घरों में शादियां हो रही हैं, ठीक उसी तरह से बी टाउन में भी शादियों का सिलसिला चल रहा है। आज-कल सुपरस्टार धर्मेंद्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण की शादी के चर्चे हो रहे हैं। करण देओल जल्द ही बिमल रॉय की पोती दृशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। इसी के चलते जुहू में धर्मेंद्र का आलीशान बंगला चहल-पहल और तैयारियों से गुलजार है।

हाल ही में उनकी घर पर हुई पार्टी की फोटोज सामने आई थीं, जिसमें करण बेहद स्मार्ट लग रहे थे। करण स्टाइल के मामले में अपने पापा सनी देओल को कड़ी टक्कर देते हैं। उनके फॉर्मल लुक्स के साथ-साथ समर लुक्स भी बेहद कमाल लगते हैं। ऐसे में आज के लेख में हम आपको करण के समर लुक्स दिखाने जा रहे हैं। ताकि आप भी उससे टिप्स लेकर स्टाइलिश दिख सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
karan deol - फोटो : instagram
ट्रेंड में हैं ऐसी शर्ट

अगर आप कहीं बीच पर घूमने जा रहे हैं तो इस तरह की शर्ट अपने साथ कैरी कर सकते हैं। इस तरह के प्रिंट की शर्ट गर्मियों में परफेक्ट लगती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
karan deol - फोटो : instagram
कूल लुक देती हैं ऐसी टी-शर्ट

लाइट ब्लू रंग की टी शर्ट देखने में काफी ज्यादा कूल लगती है। अगर आप कहीं ऐसे ही आउटिंग पर जा रहे हैं तो इसे कैरी करना ना भूलें। 

4 of 7
karan deol - फोटो : instagram
ऑल ब्लैक लुक

करण देओल का ये ऑल ब्लैक लुक काफी कमाल का है। आप चाहें तो इससे टिप्स ले सकते हैं। ब्लैक रंग हमेशा एवरग्रीन लगता है। 
विज्ञापन

5 of 7
karan deol - फोटो : instagram
कलरफुल शर्ट

लड़कों के ऊपर ऐसी शर्ट काफी प्यारी लगती हैं। ये ढीली होती हैं, जिसके चलते आप इसे पहनकर कंफर्टेबल रह सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
karan deol - फोटो : instagram
ऑल व्हाइट लुक

गर्मियों के मौसम में व्हाइट रंग का आउटफिट काफी कूल लगता है। अपने बीच लुक को आप ऐसे कपड़े पहन कर स्मार्ट बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
karan deol - फोटो : instagram
शर्ट में परफेक्ट लगते हैं ऐसे रंग

ऐसे रंग गर्मियों में काफी स्टाइलिश लगते हैं। आप चाहें तो डेनिम और हल्के रंग की शर्ट पहन सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें