Summer Wedding Saree : शादियों का सीजन चल रहा है, जिस वजह से बाजारों में धूम मची है। शादी में कई ऐसे कार्यक्रम होते हैं, जिनमें अच्छे से तैयार होकर सज-धज के जाना पड़ता है। लड़कों को ज्यादा नहीं सोचना पड़ता, क्योंकि उनके पास ज्यादा ऑप्शन नहीं होते हैं। अगर बात करें लड़कियों की तो शादी के हर कार्यक्रम के लिए उन्हें अलग-अलग तरीके के आउटफिट लेने पड़ते हैं।
वैसे तो शादियों में अक्सर लड़कियां साड़ी ही पहनना पसंद करती हैं। पर, गर्मियों के मौसम में साड़ी पहनना आसान नहीं होता। गर्मियों में साड़ी के रंग के साथ-साथ उसके कपड़े पर भी ध्यान देना पड़ता है। आज के लेख में हम आपको दो ऐसी अभिनेत्रियों के साड़ी लुक्स दिखाएंगे, जिनसे टिप्स लेकर आप गर्मियों के मौसम में भी साड़ी पहनने से कतराएंगी नहीं। हम आपको जिन साड़ियों के बारे में बताएंगे, वो काफी हल्की सी होंगी ताकि आप उसे पहन कर कतई असहज ना हों।