गर्मियों में पहनें ऐसे कपड़े
- फोटो : Pixabay
पहने हल्का रंग
गर्मी और तेज धूप की किरणों से शरीर को बचाने के लिए हल्के रंगों के कपड़ों का चयन करें। जैसे कि सफेद, गुलाबी, हल्का हरा, पीच। ये सारे रंग शरीर को ठंडक पहुंचाएंगे। और बॉडी को ज्यादा गर्म नहीं होने देंगे। क्योंकि काले, नीले और पर्पल जैसे गाढ़े रंग के कपड़े सूरज की किरणों को अवशोषित कर लेते हैं। जिससे शरीर में गर्माहट पैदा होने लगती है। साथ ही बैचेनी और घबराहट जैसी दिक्कत हो सकती है।