कांस फिल्म फेस्टिवल जल्दी ही आयोजित होने वाला है। जिसमे दुनियाभर के सितारे शिरकत करते हैं। वहीं इस बार भी कांस में बॉलीवुड की हसीनाएं रेड कार्पेट पर जादू दिखाएंगी। जिसमे दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय, पूजा हेगड़े और हिना खान शामिल हैं। कांस फिल्म फेस्टिवल में हर साल बीटाउन हसीनाएं बेहतरीन लुक्स में नजर आती हैं। लेकिन कांस के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने साड़ी पहन कर भी अपना स्टाइलिश लुक दिखाया। तो चलिए देखें अब तक कौन-कौन सी एक्ट्रेस साड़ी पहन रेड कार्पेट पर हर किसी को इंप्रेस कर चुकी हैं।