Summer Fashion Tips: गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकलने पर चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी आपकी रंगत बिगाड़ सकती है। तेज धूप और गर्मी का असर सेहत के साथ ही त्वचा पर भी पड़ता है। इस मौसम में टैनिंग होना आम बात है। आंखों, बालों और त्वचा पर यूवी किरणों का बुरा असर देखने को मिल सकता है। जिससे बचाव के लिए लोग घर से निकलने से पहले खुद को पूरी तरह से कवर कर लेते हैं। साथ ही सनस्क्रीन और अन्य ब्यूटी उत्पादों के जरिए खुद को यूवी किरणों से होने वाली समस्याओं से बचाते हैं। हालांकि इस कारण कई बार आपके स्टाइल में कमी आ जाती है। लोग स्कार्फ या स्टोल के जरिए धूप में तो खुद को कवर कर लेते हैं लेकिन किसी खास जगह पर पहुंचकर रंगत के साथ ही लुक भी खराद दिख सकता है। ऐसे में अगर आप गर्मी के मौसम में चेहरे को ढकने के लिए घर से स्कार्फ बांधकर निकल रहे हैं तो बाद में इसी स्कार्फ से खुद को स्टाइल कर सकते हैं। स्कार्फ को स्टाइलिश और ग्लैमरस तरीके से कैरी करने के कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं।