फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stylish Look Tips: ये क्लासिक आइटम्स बनाएंगे आपका डेली आउटफिट सुपर स्टाइलिश

Fri, 24 Oct 2025 12:12 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stylish Look Tips: अगर आपको भी स्टाइलिश दिखने का शौक है, तो अपनी अलमारी में कुछ चीजों को अवश्य शामिल कर लें। 
विज्ञापन
1 of 7
Stylish Look Tips: ये क्लासिक आइटम्स बनाएंगे आपका डेली आउटफिट सुपर स्टाइलिश - फोटो : Adobe stock
Stylish Look Tips: स्टाइलिश दिखना केवल ब्रांडेड कपड़ों या महंगे एक्सेसरीज तक सीमित नहीं है। हर किसी के लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि सही फैशन बेसिक्स आपके लुक को सरलता और खूबसूरती दोनों में संतुलित कर सकते हैं। इसके लिए आपकी अलमारी में कुछ चीजें अवश्य होनी चाहिए क्योंकि इन्हें अलग-अलग आउटफिट्स और स्टाइल के साथ आसानी से मिलाया जा सकता है।

ये चीजें न सिर्फ आपके लुक को अपडेट रखती हैं, बल्कि रोजमर्रा के पहनावे को भी आसान और स्मार्ट बनाती हैं। इनकी वजह से ही आप कभी भी फैशन ट्रेंड से पीछे नहीं रहेंगे। चाहे ऑफिस लुक हो, कैज़ुअल मीटिंग, या पार्टी, ये आइटम्स हर मौके पर आपको तैयार रखते हैं। इस लेख में हम उन जरूरी फैशन बेसिक्स की बात करेंगे, जिन्हें हर व्यक्ति अपनी अलमारी में रखे, ताकि आप हमेशा स्टाइलिश और ट्रेंडी दिख सकें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सफेद शर्ट - फोटो : instagram
सफेद शर्ट 

सफेद शर्ट हर अलमारी का क्लासिक आइटम है। इसे जींस, पैंट या स्कर्ट के साथ आसानी से पेयर किया जा सकता है। ऑफिस, कैज़ुअल मीटिंग या डिनर आउटिंग के लिए उपयुक्त है। ये महिलाओं से लेकर पुरुषों तक के पास अवश्य ही होनी चाहिए। 

 
विज्ञापन

3 of 7
ब्लैक पैंट या जींस - फोटो : instagram
ब्लैक पैंट या जींस

ब्लैक पैंट या जींस सबसे वर्सेटाइल कपड़ा है। यह लगभग हर टॉप, शर्ट या टी-शर्ट के साथ मैच हो जाता है। स्लिम फिट या स्ट्रेट कट ब्लैक पैंट फैशनेबल और प्रोफेशनल लुक देती है। इसे दफ्तर से लेकर पार्टी तक में कैरी किया जा सकता है।

 

4 of 7
डेनिम जैकेट - फोटो : Adobe
डेनिम जैकेट

डेनिम जैकेट का कैज़ुअल लुक किसी भी आउटफिट को स्टाइलिश बना देता है। इसे टी-शर्ट और जींस या ड्रेस के ऊपर पहनकर लुक अपडेट किया जा सकता है। पुरुष और महिलाओं, सभी के लिए बाजार में अलग-अलग तरह की जैकेट खूब मिलती हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
स्लिम फिट टी-शर्ट्स - फोटो : Adobe stock
स्लिम फिट टी-शर्ट्स

रंग-बिरंगे बेसिक टी-शर्ट्स रोजमर्रा के पहनावे के लिए जरूरी हैं। इन्हें शॉर्ट्स, जींस या स्कर्ट के साथ पेयर करके सरल लेकिन आकर्षक लुक पाया जा सकता है।ये देखने में भी कमाल की लगती हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
ब्लैक ड्रेस (वुमेन) / ब्लेज़र (मेंस) - फोटो : instagram
ब्लैक ड्रेस (वुमेन) / ब्लेज़र (मेंस) 

अगर पार्टी में जाने का शौक है तो ब्लैक ड्रेस पार्टी, डेट या ऑफिस मीटिंग के लिए फिट होती है। वहीं दूसरी तरफ पुरुषों के लिए ब्लेज़र औपचारिक से लेकर स्मार्ट-कैज़ुअल लुक तक हर मौके के लिए परफेक्ट है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डेनिम या ब्लैक स्कर्ट - फोटो : instagram
डेनिम या ब्लैक स्कर्ट

महिलाओं के लिए डेनिम स्कर्ट कैज़ुअल लुक के लिए परफेक्ट है, जबकि ब्लैक स्कर्ट फेमिनिन और प्रोफेशनल दोनों लुक के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। इसे टॉप्स या शर्ट के साथ पेयर किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें