फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhai Dooj 2025 Outfit Ideas: भाई-बहन की बॉन्डिंग दिखेगी फैशन में! ये हैं खास दिन के लिए बेस्ट आउटफिट आइडिया

Thu, 23 Oct 2025 10:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bhai Dooj 2025 Outfit Ideas: अगर आप भाई दूज के मौके पर भाई के साथ ट्यूनिंग करना चाहती हैं तो यहां हम आपको उसके लिए विकल्प देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
भाई-बहन ट्यूनिंग करके ऐसे हों तैयार - फोटो : instagram
Bhai Dooj 2025 Outfit Ideas:  भाई दूज के दिन भाई-बहन अपना स्टाइलिश अंदाज भी दिखाते हैं। तो अगर 2025 में आप भाई दूज के दिन को और खास बनाना चाहते हैं, तो क्यों न इस बार ट्यूनिंग आउटफिट्स पहनकर इस रिश्ते में और रंग भरें? 

भाई-बहन की जोड़ी अगर एक जैसे या मैचिंग ट्रेडिशनल कपड़ों में तैयार हो, तो वो पल और भी यादगार बन जाता है। चाहे आप कुर्ता-पायजामा और साड़ी का कॉम्बो चुनें या इंडो-वेस्टर्न ट्विनिंग करें, बस थोड़ा सा फैशन सेंस आपको बना सकता है फेस्टिव सीजन का ट्रेंडसेटर।

 इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ बेहतरीन और क्यूट आउटफिट आइडियाज, जिससे आप और आपके भाई की जोड़ी भाई दूज पर लगें सबसे स्टाइलिश।
विज्ञापन

2 of 6
पहला लुक - फोटो : instagram
पहला लुक

कुछ हैवी कैरी करना है तो आप खुद तो हैवी सा अनारकली सूट पहनें, और अपने भाई को ऐसे बंद गले वाला कुर्ता पहनाएं। आपका आउटफिट अगर कॉन्ट्रास्ट में भी होगा, तो भी देखने में अच्छा लगेगा। भाईयों का लुक तो सिंपल ही अच्छा लगता है, लेकिन आप चाहें तो अपने लुक को ज्वैलरी और हेयर स्टाइल से अलग बना सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
दूसरा लुक - फोटो : instagram
दूसरा लुक

अगर आप गुलाबी रंग का चूड़ीदार पहन रही हैं तो अपने भाई को ब्लैक रंग का आउटफिट पहनाएं। गुलाबी और ब्लैक रंग का कॉम्बिनेशन देखने में कमाल का लगता है। अपने लुक को क्लासी बनाने के लिए आप बालों को कर्ल करके खुला रख सकती हैं। 

4 of 6
तीसरा लुक - फोटो : instagram
तीसरा लुक

सिंपल सा लुक कैरी करना चाहती हैं तो ऐसा पीले रंग का सूट पहनें। इसके साथ जब आपका भाई ब्लू रंग का सूट पहनेगा तो आप दोनों का लुक प्यारा दिखेगा। ये दोनों ही आउटफिट ज्यादातर लोगों के पास होते हैं। ऐसे में आप इसका चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
चौथा लुक - फोटो : instagram
चौथा लुक

एकदम मैचिंग आउटफिट पहनना है तो इस तरह से आप तो कुर्ती और पायजामी पहन सकती हैं। इसके अलावा अपने भाई को भी सेम फैब्रिक और रंग का कुर्ता पहनाएं। आप दोनों जब एक जैसे कपड़े पहनेंगे तो लोग आपकी नजर उतारने से पीछे नहीं हटेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पांचवा लुक - फोटो : instagram
पांचवा लुक

बात जब साड़ी की हो, तो उससे अच्छा विकल्प त्योहारों के मौके पर कुछ हो नहीं सकता। ऐसे में आप खुद साड़ी पहनकर आप अपने भाई को कुर्ता-पायजामा पहना सकती हैं। कपड़ों का ये कॉम्बिनेशन भी देखने में कमाल का लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें