फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Styling Tips: शादी की रस्मों में दिखना है सबसे अलग तो पहनें इस तरह के कपड़े

Fri, 30 Jun 2023 04:35 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी सबसे अलग दिखना चाहती हैं तो अपने कलेक्शन में साड़ी-सूट के अलावा कई अन्य तरीके के कपड़े जमा कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Styling Tips - फोटो : instagram
Styling Tips: भले ही शादियों का सीजन कभी भी शुरू हो, लेकिन इसकी तैयारियां महीनों पहले ही शुरू हो जाती हैं। शादी की तारीख तय होते ही लोग शादी की जगह, होटल, कैटरिंग और अन्य कामों में फाइनल करने में लग जाते हैं। इसमें सबसे अहम काम होता है शादी की शॉपिंग करना। जब किसी के घर में शादी होती है तो शादी से लेकर हल्दी, मेहंदी, संगीत और रिसेप्शन हर एक रस्म के लिए अलग-अलग कपड़ों की शॉपिंग की जाती है।

लड़कों के पास तो ज्यादा ऑप्शन नहीं होते, पर अक्सर देखा जाता है कि शादी के घर में लड़कियां भी सिर्फ लहंगा और साड़ी पर ही रुक जाती हैं। जबकि लड़कियों के पास इसके अलावा भी कई ऐसे विकल्प होते हैं, जिसे वो आराम से शादी की अन्य रस्मों में पहन सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे परिधानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आप शादी की रस्मों में तो पहन ही सकती हैं, साथ ही आप इसे शादी के बाद किसी और कार्यक्रम में भी पहन सकती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
हल्के पीले रंग का शरारा - फोटो : instagram
शरारा सूट 

शरारा सूट देखने में काफी प्यारा लगता है। अगर आप इसे शादी की किसी रस्म में पहनेंगी तो आपका लुक काफी अलग लगेगा। ये काफी आरामदायक परिधान होता है।
विज्ञापन

3 of 6
Wedding Saree - फोटो : instagram
पारंपरिक जंपसूट

वैसे तो जंपसूट कूल दिखने के लिए पहना जाता है पर, आज-कल सिल्क के कपड़े और जरी वर्क वाले जंपसूट भी बाजार में मिलते हैं, जो देखने में काफी प्यारे लगते हैं। 

4 of 6
kurta - फोटो : गल
कुर्ता-प्लाजो

हैवी काम वाला कुर्ता और प्लाजो पहन कर आप काफी अलग दिख सकती हैं। अगर आप इसे पहनेंगी तो इसे दोबारा पहनने के लिए आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
Saree - फोटो : instagram
को- ऑर्ड सेट

आप चाहें तो सिल्क की साड़ी का को- ऑर्ड सेट बनवा सकती हैं। ये देखने में काफी स्टाइलिश लगता है। आप इसे आसानी से कभी भी पहन सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
red gown - फोटो : getty images
गाउन

साड़ी-सूट से हटकर आप गाउन पहन सकती हैं। अगर आपको नेट का गाउन नहीं पसंद तो सिल्क का गाउन आपके लुक को सबसे अलग दिखने में मदद करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें