फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Outfit: इन अभिनेत्रियों का शादी का जोड़ा था बेहद कीमती, इतने में खरीद सकते हैं घर-गाड़ी

Thu, 29 Jun 2023 03:23 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपनी शादी में इतना महंगा शादी का जोड़ा पहना है, जितने में घर और गाड़ी खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Wedding Outfit - फोटो : instagram
Wedding Outfit: हर किसी के लिए उसकी शादी का दिन बेहद अहम होता है। खासतौर पर लड़कियां अपनी शादी में खूबसूरत और सबसे अलग दिखने के लिए काफी पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। होने वाली दुल्हन चाहे कोई आम लड़की हो या फिर कोई बड़ी अभिनेत्री, वो अपनी पसंद के हिसाब से शादी के जोड़े का चयन करती हैं। शादी का जोड़ा तो वैसे भी काफी महंगा आता है, पर कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपनी शादी में इतना महंगा जोड़ा पहना, जिसकी कीमत में एक आम आदमी आसानी से घर और गाड़ी खरीद सकता है।

महंगा शादी का जोड़ा पहनने वाली अभिनेत्रियों में ऐश्वर्या राय बच्चन, शिल्पा शेट्टी, अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण भी शामिल हैं। आज इस लेख में हम आपको इन्हीं अभिनेत्रियों के शादी के जोड़े के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी महंगे थे। ये शादी के जोड़े इतने खूबसूरत थे, जिसे देखकर हर कोई इनकी तारीफ करते नहीं थक रहा था।
विज्ञापन

2 of 7
abhishek bachchan, aishwarya rai - फोटो : social media
ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल, 2007 को अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी की थी। अपनी शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन ने पारंपरिक साड़ी पहनी थी। अभिनेत्री की इस साड़ी को नीता लुल्ला ने डिजाइन किया था, इसमें जरी, गोटा और सोने के वर्क का उपयोग किया गया था। साड़ी के काम पर विशेष ध्यान दिया गया था। इस साड़ी की कीमत तकरीबन 70 लाख बताई जाती है। 
विज्ञापन

3 of 7
Ranveer-Deepika wedding - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कुछ समय पहले ही रणवीर सिंह के साथ सात फेरे लिए थे। उनके शादी के लहंगे को सब्यसाची ने डिजाइन किया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने सदा सौभाग्यवती भव लिखे दुपट्टे को पहना था। दीपिका के इस लहंगे की कीमत लगभग 8.95 लाख रुपये थी।

4 of 7
Raj Kundra and Shilpa Shetty wedding - फोटो : file photo
शिल्पा शेट्टी

मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी शादी में बेहद खूबसूरत और कीमती साड़ी पहनी थी। उनकी शादी की साड़ी डिजाइनर तरुण तहलियानी द्वारा डिज़ाइन की गई थी। इस साड़ी में काफी हैवी वर्क का उपयोग किया गया था। इस साड़ी में सोने का भी काम था। इसकी कीमत उस वक्त 50 लाख बताई जा रही थी।
विज्ञापन

5 of 7
सैफ अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : फाइल फोटो
करीना कपूर खान

सैफ अली खान के साथ निकाह के वक्त करीना कपूर खान ने एक शानदार और बेहद ही खूबसूरत गरारा पहना था। एक्ट्रेस का ये गरारा उनकी सास की शादी का था।  करीना की शादी के लिए डिजाइनर रितु कुमार ने इसे फिर से तैयार किया था। करीना ने अपने विंटेज शरारा सेट के साथ स्टेटमेंट चोकर, ईयररिंग, मांगटीका और पासा पहना किया था। ये काफी महंगा बताया जा रहा था, हालांकि इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन

6 of 7
जेनेलिया डिसूजा - फोटो : instagram
जेनेलिया डिसूजा

रितेश देशमुख के साथ सात फेरे लेते वक्त जेनेलिया डिसूजा ने जो साड़ी पहनी थी, वो बेहद खूबसूरत थी। जेनेलिया की साड़ी फेमस फैशन डिजाइनर नीला लुल्ला ने डिजाइन की थी। अदाकारा की लाल साड़ी को सिल्क से तैयार किया गया था और उस पर जरी का काम किया गया था। इसकी कीमत 17 लाख बताई जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
urmila matondkar
उर्मिला मातोंडकर

अभिनेत्री ने अपनी शादी के दिन मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया लाल रंग का लहंगा पहना था। इस लहंगे की कीमत 4.50 लाख रुपये बताई गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें