फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Styling Tips: जींस-कुर्ती पहनकर दिखाना है स्टाइल तो इसे पहनते समय रखें इन बातों का ध्यान

Wed, 12 Jul 2023 12:17 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप जींस-कुर्ती पहनकर स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें 
विज्ञापन
1 of 7
Styling Tips - फोटो : social media
Styling Tips: एक समय था, जब लड़कियां और महिलाएं सूट पहनना पसंद करती थीं। सूट एक ऐसा परिधान है, जिसे पहनकर हर महिला काफी कंफर्टेबल रहती हैं पर, आज का टाइम बदल गया है। अब हर उम्र की महिला कुर्ती के साथ जींस पहनना पसंद करती है। ना सिर्फ आम लड़कियां बल्कि कई फेमस एक्ट्रेस को भी अपने एयरपोर्ट लुक में जींस और कुर्ती पहने देखा जाता है। इन अभिनेत्रियों में आलिया भट्ट से लेकर, दीपिका पादुकोण, कृति सेनन समेत कईयों का नाम शामिल है।

इसके साथ ही कई अभिनेत्रियों ने अपनी फिल्मों में भी जींस और कुर्ती पहनकर जलवा दिखाया है। इस आउटफिट को आप बाहर घूमने जाने से लेकर दफ्तर तक पहनकर जा सकती हैं। अगर आपको भी कुर्ती और जींस पहनना पसंद है और आप अभिनेत्रियों की तरह स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान आप रख सकती हैं। इन बातों का ध्यान रखकर आप काफी स्टाइलिश दिख सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Scarf - फोटो : istock
कैरी करें स्कार्फ

अगर आप जींस और कुर्ती के साथ स्कार्फ कैरी करेंगी तो ये आपके लुक को काफी क्लासी बनाने में मदद करेगा। स्कार्फ कैरी करते वक्त उसके रंग और प्रिंट का ध्यान रखें। 
विज्ञापन

3 of 7
jeans kurta - फोटो : Instagram
स्लिट कुर्ती के साथ पहनें ऐसी जींस

अगर आप स्लिट कुर्ती पहन रही हैं तो स्किन फिटेड जींस ही इसके साथ अच्छी लगेगी। अगर आप इसके साथ वाइड जींस पहनेंगी तो इससे आपका लुक बिगड़ सकता है।

4 of 7
jeans - फोटो : istock
डैमेज जींस

अगर आप शॉर्ट कुर्ती पहन रही हैं तो उसके साथ डैमेज जींस पहनें। ये देखने में काफी स्टाइलिश लगती है। 
विज्ञापन

5 of 7
Earring - फोटो : You Tube
पहनें स्टड ईयररिंग

जींस और कुर्ती से साथ टॉप्स स्टाइल के स्टड ईयररिंग पहनें। अगर आप ऐसे नगों के ईयररिंग्स पहनेंगी तो ये आपके स्टाइल को और खूबसूरत बनाएंगे।
विज्ञापन

6 of 7
hair style - फोटो : insatgram
हेयर स्टाइल का रखें ध्यान

जींस और कुर्ती के साथ अपने हेयर स्टाइल का काफी ध्यान रखें। आपके लुक को स्टाइलिश बनाने में आपका हेयर स्टाइल काफी मददगार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
chikankari dress - फोटो : instagram
चिकन के कुर्ती के साथ पहनें वाइड जींस

आज के समय में वाइड जींस काफी चलन में हैं। ऐसी चिकनकारी कुर्ती के साथ आप वाइड जींस पहनकर स्टाइलिश दिख सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें