Styling Tips: जिस तरह से हर लड़की का चेहरा अलग दिखता है, ठीक उसी तरह से उनका बॉडी टाइप भी अलग होता है। ऐसे में हमेशा अपने शरीर के हिसाब से ही कपड़े पहनने चाहिए। लड़के कपड़े खरीदते वक्त ज्यादा ध्यान नहीं देते, पर हर लड़की अपने कपड़ों को काफी ध्यान से ही खरीदती है। वैसे तो हर लड़की को वो सब कपड़े पहनने चाहिए, जिसे पहनकर उनका आत्मविश्वास बढ़ता हो लेकिन कई बार लड़कियां अपने बढ़ते वजन को देखकर काफी परेशान हो जाती हैं।
खासकर जब बात आती है वेस्टर्न ड्रेस पहनने की तो लड़कियों को ये बात काफी परेशान करती है कि कहीं वो वेस्टर्न ड्रेस में स्टाइलिश दिखने की बजाय अजीब ना दिख रही हों। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनको अपनाकर आप ड्रेस पहनकर भी अपना मोटापा छिपा सकती हैं। इन बातों को ध्यान में रखकर आप वेस्टर्न ड्रेस में भी क्लासी दिख सकती हैं।