Dressing Style: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे महिलाएं हर कार्यक्रम में पहन सकती हैं। ऑफिस के साथ-साथ शादी और त्योहारों में भी महिलाएं साड़ी पहनना पसंद करती हैं। साड़ी के लुक को हमेशा ब्लाउज ही पूरा करता है। अगर ब्लाउज खराब फिटिंग का हो या फिर उसकी डिजाइन खराब हो तो इससे आपका लुक बिगड़ सकता है। स्टाइलिश और सही फिटिंग का ब्लाउज आपके लुक को काफी क्लासी बना सकता है। आजकल फिट रहने का काफी चलन है, जिस वजह से कई बार ऐसा होता है कि ब्लाउज रखे-रखे ढीले हो जाते हैं।
अगर आपका ब्लाउज रखे-रखे ढीला हो गया है तो कुछ तरीके अपनाकर आप इसे दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं। इन तरीकों को इस्तेमाल करने के लिए आपको ब्लाउज की फिटिंग सही करने की जरूरत नहीं होगी। बस आप कुछ चीजों का इस्तेमाल करके ब्लाउज को सही फिटिंग का कर सकती है। सही फिटिंग का ब्लाउज पहन कर आप भी खूबसूरत दिखेंगी।