फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: घर में है छोटा फंक्शन तो पहनें ये फूलों वालें लहंगे दिखेंगी सबसे अलग

Fri, 04 Feb 2022 11:13 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
lahenga - फोटो : instagram
शादी विवाह का सीजन चल रहा है। ऐसे में अगर आपके घर भी हल्दी से लेकर मेहंदी या फिर संगीत और सगाई जैसी रस्म हो रही है। तो अपने लुक्स को हल्का-फुल्का लुक दें। दुल्हन या दूल्हे की सहेलियों के लिए ये लुक काफी कूल लगेगा। साथ ही आपको बहुत सारी ज्वैलरी पहनने की भी जरूरत नहीं प़ड़ेगी। तो चलिए देखें कौन से हैं वो लुक्स जो आपके काम आएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
कैटरीना कैफ पारंपरिक लुक - फोटो : instagram/katrinakaif
कटरीना कैफ मौका मिलते ही देसी अटायर में दिखती हैं। फूलों वाली स्कर्ट और क्रॉप टॉप में रेडी हैं। जिसके साथ कटरीना ने फुल स्लीव टॉप मैच किया है। वैसे ये लुक आप भी आसानी से फॉलो कर सकती हैं। हल्की ठंड से बचने के लिए इस टाइप के टॉप काफी काम के होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
katrina kaif black floral lahenga - फोटो : instagram
वैसे कटरीना कैफ अक्सर ही मेजर फैशन गोल देती हैं। उनके हर लुक्स में कुछ खास नजर आता है। ब्लैक कलर के फूलों वाले लंहेगे के साथ भी फुल स्लीव जूल नेकलाइन टॉप में उनका लुक सामने आया था। जब वो फिल्म के प्रीमियर के लिए निकली थीं। इन सब लुक्स को लड़कियां आसानी से फॉलो कर सकती हैं। 

4 of 5
lahenga - फोटो : instagram
ऑर्गेंजा सिल्क में तैयार तारा सुतारिया का ये क्यूट पिंक लहंगा किसी भी लड़की का पसंदीदा बन सकता है। फूलों वाले प्रिंट से इसे कंप्लीट लुक दिया गया है। इसे कम उम्र की लड़कियां आसानी से पहन सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karishma kapoor - फोटो : instagram
शादी विवाह के मौके पर टीनएज लड़कियों को लहंगा पहनाने की सोच रही हैं तो फ्लोरल प्रिंट के लहंगे उनके लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत दिखा सकते हैं। ग्रीन क्रॉप टॉप के साथ हैवी फ्लोरल वाला लहंगा काफी शानदार लगेगा। जिसे आप आसानी से ट्राई कर सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें