फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Kapoor: हर आउटफिट में खूबसूरत लगती है ये 'स्त्री', अभिनेत्री के इन लुक्स पर लट्टू हो जाएंगे आप

Thu, 25 Jul 2024 11:03 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बॉलीवुड की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 में मुख्य किरदार निभाने वाली अभिनेत्री श्रद्धा कपूर असल जिंदगी में काफी खूबसूरत हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram
Shraddha Kapoor: बॉलीवुड की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही श्रद्धा कपूर के फैंस में उत्साह देखने को मिल रहा है। दरअसल, स्त्री की धमाकेदार सफलता के बाद अब स्त्री 2' में एक बार फिर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अपनी टोली के साथ दिखाई देने वाले हैं। उनकी इस फिल्म में पकंज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी दिखाई देंगे। ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

इस फिल्म में स्त्री का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री श्रद्धा कपूर फिल्मों के साथ-साथ असल जिंदगी में भी लोगों का दिल जीतती रहती हैं। वो अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने फैशन सेंस को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। अपनी हर एक अदा से वह फैंस का दिल जीत लेती हैं। आइए आपको भी उनके कुछ बेस्ट लुक्स दिखाते हैं, जिन्हें देखकर आप भी एक बार फिर से श्रद्धा कपूर के दीवाने हो जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram
साड़ी 

स्त्री फिल्म के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा लाल रंग के आउटफिट में ही नजर आ रहीं हैं। उनका ये लाल साड़ी लुक भी उसी प्रमोशन का हिस्सा है। इस लाल रंग की साड़ी में श्रद्धा बला की खूबसूरत लग रहीं हैं। उनकी इस साड़ी में उनकी चोटी सबसे खास लग रही है।
विज्ञापन

3 of 7
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram
लहंगा

श्रद्धा का ये लहंगा लुक लोगों को काफी पसंद आता था। ट्यूब स्टाइल के ब्लाउज के साथ उनका ये मल्टीकलर लहंगा देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है। इसके साथ उन्होंने एक इवेंट में केप पहनी थी, जो उनके इस लहंगा लुक को अलग बना रही थी। 

4 of 7
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram
को-ऑर्ड सेट

आजकल लड़कियों को इस तरह के को-ऑर्ड सेट काफी पसंद आते हैं। इसी के चलते श्रद्धा को भी अक्सर को-ऑर्ड सेट पहने देखा जाता है। इस गुलाबी रंग के को-ऑर्ड सेट के साथ श्रद्धा ने गोल्डन रंग की ब्रालेट भी पहनी है, वो उनके लुक को स्टाइलिश बना रही है। 
विज्ञापन

5 of 7
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram
स्लिट ड्रेस

इस ब्लैक रंग की स्लिट ड्रेस में श्रद्धा काफी ग्लैमरस दिख रहीं हैं। इस लुक में इनका अंदाज काफी प्यारा लग रहा है। इस लुक के साथ उन्होंने अपनी आंखों में जो स्मोकी आई मेकअप किया है, वो इसकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन

6 of 7
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram
रफल साड़ी

श्रद्धा साड़ी में बला की खूबसूरत लगती हैं, ये बात तो किसी से छिपी नहीं है। उनका ये रफल साड़ी लुक भी देखने में बेहद प्यारा है। अपने इस लुक को खूबसूरत बनाने के लिए उन्होंने काफी हैवी ऑक्सीडाइज ज्वेलरी कैरी की है। इस लुक के साथ खुले बाल उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
श्रद्धा कपूर - फोटो : instagram
शॉर्ट ड्रेस

गुलाबी रंग श्रद्धा कपूर पर काफी खिलता है। ऐसे में वो अक्सर पिंक रंग की ड्रेस पहनकर सामने आती रहती हैं। इस गुलाबी शॉर्ट ड्रेस में श्रद्धा बेहद प्यारी लग रहीं हैं। अपनी इस ड्रेस के साथ उन्होंने पिंक रंग का ही ब्लेजर भी डाला हुआ है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें