फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दुर्लभ तस्वीरों में देखिए 'एक थी श्रीदेवी'

Mon, 12 Mar 2018 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 16
श्रीदेवी
श्रीदेवी भले आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन इन तस्वीरों के जरिए लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी। देखिए श्रीदेवी की दुर्लभ तस्वीरें और श्रद्धांजलि दीजिए।
विज्ञापन

2 of 16
श्रीदेवी
13 अगस्त 1963 को दुनिया में आई श्रीअम्मा यंगर अयप्पन ने मात्र चार साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू किया था। उनकी पहली फ़िल्म बतौर बाल कलाकार 1969 में एमए थिरुमुगम की धार्मिक फिल्म 'थुनविन' थी।
विज्ञापन

3 of 16
श्रीदेवी
श्रीदेवी ने बॉलीवुड में 1975 में फिल्म जूली से डेब्यू किया था। इस समय उनकी उम्र महज 12 साल की थीं। श्रीदेवी ने हिंदी फ़िल्मों के अलावा तमिल, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ फ़िल्मों में भी काम किया है।

4 of 16
श्रीदेवी
श्रीदेवी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 1979 में फ़िल्म 'सोलवां सावन' से की थी। लेकिन स्टारडम के लिए चार साल इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

5 of 16
श्रीदेवी
श्रीदेवी को बॉलीवुड में पहचान 1983 में आई कमल हासन की मूवी 'सदमा' और जितेंद्र के साथ मूवी 'हिम्मतवाला' से मिली।
विज्ञापन

6 of 16
श्रीदेवी
1986 में ऋषि कपूर के साथ मूवी नगीना में भी श्रीदेवी को खूब पसंद किया गया। इसमें उन्होंने नागिन जैसी आंखों के लिए कान्टैक्ट लैंस लगाए थे।
विज्ञापन

7 of 16
श्रीदेवी
1987 में अनिल कूपर के साथ मिस्टर इंडिया मूवी श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में उन पर फिल्माया गाना काटे नहीं कटते ये दिन और रात...लोगों ने खूब पसंद किया।

8 of 16
श्रीदेवी
1989 में ऋषि कपूर के साथ श्रीदेवी को 'चांदनी' के किरदार में खूब वाहवाही मिली। मूवी के गाने मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां हैं... से वे देश भर की लड़कियों की चहेती बन गई।

9 of 16
श्रीदेवी
1992 में आई मूवी खुदा गवाह में बेनजीर के किरदार में श्रीदेवी की अथाह खूबसूरती देखने को मिली। इस मूवी में अमिताभ बच्चन और डैनी ने भी मुख्य किरदार निभाया था।

10 of 16
श्रीदेवी
1989 में श्रीदेवी की मूवी चालबाज सुपरहिट थी। इस मूवी में उनका डबल रोल था और उन पर फिल्माया गया न जाने कहां से आई है...आज भी लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है।

11 of 16
श्रीदेवी
1992 में श्रीदेवी की मूवी हीर रांझा भी लोगों ने काफी पसंद की। इस मूवी में उनके साथ अनिल कपूर ने किरदार निभाया था।

12 of 16
श्रीदेवी
1993 में अनिल कपूर के साथ रूप की रानी चोरों का राजा मूवी में श्रीदेवी का किरदार लोगों ने काफी पसंद किया, जबकि यह मूवी ज्यादा नहीं चल पाई थी।

13 of 16
श्रीदेवी
28 फरवरी 1997 को रिलीज हुई मूवी जुदाई श्रीदेवी की पहली पारी की आखिरी मूवी थी। इस मूवी में अनिल कपूर ने उनके साथ मुख्य किरदार निभाया था।

14 of 16
श्रीदेवी
2015 में श्रीदेवी ने साउथ की एक मूवी पुली में भी दमदार किरदार निभाया था। इसमें उनका वो लुक देखने को मिला, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

15 of 16
श्रीदेवी
2012 में श्रीदेवी ने शानदार कमबैक किया, वो भी मूवी इंगलिश विंगलिश से। इसमें उनका अब तक का सबसे अलग लुक देखने को मिला और काफी पसंद किया गया।
विज्ञापन

16 of 16
श्रीदेवी
2017 में श्रीदेवी की एक और शानदार मूवी आई 'मॉम'। इस मूवी में उन्होंने इतना मजबूत किरदार निभाया कि दुनिया उनके अभिनय की कायल हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें