फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood Birthday: एक्टिंग के साथ-साथ स्टाइल से भी लोगों का दिल जीतते हैं सोनू सूद, देखें फोटोज

Sun, 30 Jul 2023 02:46 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोगों की मदद करके सभी का दिल जीत रहे एक्टिंग के बादशाह सोनू सूद स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Sonu sood - फोटो : social media
Sonu Sood Birthday: कोरोना काल में जहां एक तरफ लोग अपने अपनों की मदद को भी पीछे हट रहे थे, वहीं दूसरी तरफ एक अभिनेता ऐसा था, जिसने अंजान लोगों की मदद को कदम आगे उठाए थे। एक ट्वीट पर इन्होंने लोगों को उनके घर पहुंचाया, लोगों के पास ऑक्सीजन के सिलेंडर पहुंचाए। हजारों लोगों की उम्मीदों को पूरा किया। ये कोई और नहीं बल्कि अभिनेता सोनू सूद हैं। सोनू सूद आज यानी 30 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। सोनू सूद अपनी फिल्मों की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहते हैं।

साल 2010 में सलमान की फिल्म दबंग में छेदी सिंह का किरदार निभाने वाले सोनू का अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था। इस फिल्म के बाद लोगों को उनका स्टाइल काफी पसंद आने लगा था। अगर बात करें सोनू के स्टाइल की, तो उनका हर लुक ऐसा होता है, जिससे लड़के टिप्स ले सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
फॉर्मल अंदाज

सबसे पहले आपको सोनू सूद का फॉर्मल अंदाज दिखाते हैं। इस ग्रे रंग के सूट पैंट में अभिनेता काफी स्मार्ट लग रहे हैं। किसी शादी के लिए आप इस तरह का सूट तैयार करा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
ऑल ब्लैक लुक

अभिनेता को अक्सर ही फॉर्मल लुक में देखा जाता है। उनका ये ऑल ब्लैक लुक काफी ज्यादा स्टाइलिश है। कॉकटेल पार्टीज के लिए ऐसे आउटफिट काफी स्टाइलिश दिखते हैं। 

4 of 7
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
कूल अंदाज

अगर सोनू सूद के कूल अंदाज की बात करें को इस पीच रंग की टीशर्ट में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। उनके सोशल मीडिया पर इस तरह की कई फोटोज हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
हुडी में दिखते हैं स्मार्ट

अभिनेता इस ब्लैक रंग की हुडी में काफी स्मार्ट लग रहे हैं। जब वो लोगों से मिलने जाते हैं, तो अक्सर इसी तरह के कपड़े पहनते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
सोनू सूद - फोटो : instagram
टीशर्ट पहनकर बिखेरते हैं जलवा

सोनू सूद को टीशर्ट पहनना बेहद पसंद है। उनके पास लगभग हर रंग की टीर्शट है। आप एक्टर के कलेक्शन से टिप्स लेकर टीशर्ट खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोनू सूद - फोटो : instagram
रोडीज में दिखा रहे जलवा

आजकल सोनू सूद को रियलिटी शो रोडीज में देखा जा रहा है, वहां भी वो अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीत रहे हैं। उनका ये जैकेट लुक काफी कमाल का है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें