फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saree Collection: ऐसा होना चाहिए नई दुल्हन का साड़ी कलेक्शन, ससुराल में हर कोई करेगा तारीफ

Sun, 30 Jul 2023 10:57 AM IST
श्रुति गौड़ कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर आपकी शादी भी होने वाली है तो इन तरहों की साड़ी आप अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
New Bride - फोटो : instagram
Saree Collection: भले ही शादी के सीजन मे अभी कई दिन बाकी हों, लेकिन शादी की तैयारियां काफी दिन पहले से शुरू हो जाती हैं। हर होने वाली दुल्हन चाहती है कि वो शादी के बाद अपने ससुराल में सबसे खूबसूरत दिखे और हर कोई उनकी तारीफ करे। ऐसे में पहले से ही दुल्हनें ससुराल के लिए अपना बैग तैयार करती हैं। वैसे तो आजकल लड़कियां अपने साथ सूट ही लेकर जाती हैं, पर साड़ी पहनने के बाद अलग ही लुक नजर आता है।

इसी के चलते शादी के बाद लड़कियां साड़ी पहनना काफी पसंद करती हैं। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी साड़ियों के बारे में बताएंगे, जिसे हर होने वाली दुल्हनों को अपने कलेक्शन में शामिल करना चाहिए। अगर आपकी शादी भी होने वाली है तो इन तरहों की साड़ी आप अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं ताकि शादी के बाद आप अपने ससुराल में जलवा दिखा सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
banarasi saree - फोटो : instagram/kanganaranaut
बनारसी साड़ी

नई दुल्हनों और होने वाली दुल्हनों को अपने कलेक्शन में बनारसी साड़ी जरूर शामिल करनी चाहिए। शादी के बाद घर में कई दिनों तक रस्में चलती हैं, जिसमें बनारसी साड़ी पहनकर आप अपना जलवा दिखा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
bandhani saree - फोटो : instagram
बांधनी प्रिंट

शादी के बाद अगर आपको बांधनी प्रिंट की साड़ी पहनेंगी तो ये आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगा। ये काफी हल्की होती हैं, जिसे पहनकर आप असहज महसूस नहीं करेंगी। 

4 of 7
silk saree - फोटो : instagram
कांजीवरम साड़ी

नई दुल्हनों के ऊपर कांजीवरम साड़ी काफी ज्यादा कमाल की लगती है। कांजीवरम साड़ी में अगर आप हल्के रंग खरीदेंगी तो ये आपके लुक को और खूबसूरत बनाएंगी। 
विज्ञापन

5 of 7
saree look - फोटो : instagram
सीक्वेंस साड़ी

शादी के बाद जब किसी पार्टी में जाना होता है तो लड़कियां साड़ी ही पहनना चाहती हैं। पार्टी के हिसाब से आप सीक्वेंस वर्क की साड़ी भी अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
साड़ी लुक - फोटो : instagram/_vaanikapoor_
चिकनकारी साड़ी

इस साड़ी का फैब्रिक काफी हल्का होता है। चिकनकारी साड़ी देखने में काफी प्यारी लगती है। सुंदर कड़ाई वर्क के साथ वाली ये साड़ी हल्के रंगों में ही प्यारी लगती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
saree - फोटो : instagram
शिफॉन साड़ी

रोजाना के इस्तेमाल के लिए आप शिफॉन की साड़ी अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। ये देखने में काफी प्यारी लगती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें