फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 Essential Makeup Tools : ये 7 मेकअप टूल्स हर लड़की के पास होने चाहिए

Sun, 30 Nov 2025 09:12 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

7 Essential Makeup Tools Every Girl Should Own: चाहे आपको मेकअप पसंद हो या न हो, लेकिन आपके पास ये मेकअप टूल्स अवश्य होने चाहिए।
विज्ञापन
1 of 8
7 मेकअप टूल्स हर लड़की के पास घर पर होने चाहिए - फोटो : Adobe stock
7 Essential Makeup Tools Every Girl Should Own: अक्सर लोग अच्छे प्रोडक्ट तो खरीद लेते हैं, लेकिन सही टूल्स की कमी के कारण मेकअप उतना स्मूद या नेचुरल नहीं दिखता। ऐसे में आपको ये समझने की जरूरत है कि हर लड़की के मेकअप किट में कुछ ऐसे टूल्स होते हैं, जो किसी भी लुक को मिनटों में परफेक्ट बना सकते हैं।

चाहे आप रोजाना हल्का मेकअप करें, कॉलेज जाएं, ऑफिस या फिर शादी-पार्टी के लिए तैयार हों......कुछ बेसिक मेकअप टूल्स आपकी पूरी तैयारी को आसान और प्रोफेशनल बनाते हैं।

तो अगर आप अपनी किट को स्मार्ट तरीके से अपग्रेड करना चाहती हैं, तो सात ऐसे टूल्स हैं जिन्हें हर लड़की के पास घर पर जरूर होना चाहिए। ये न सिर्फ ब्यूटी रूटीन को आसान बनाते हैं, बल्कि आपकी त्वचा की जरूरतों के हिसाब से बेहतर रिजल्ट भी देते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
ब्यूटी ब्लेंडर / मेकअप स्पंज - फोटो : instagram
 
1. ब्यूटी ब्लेंडर / मेकअप स्पंज

ये स्पंज मेकअप बेस को स्मूद बनाता है। इसे हल्का गीला करके इस्तेमाल करने पर फाउंडेशन और कंसीलर आसानी से स्किन में ब्लेंड हो जाते हैं और चेहरा केकी नहीं दिखता।

 
विज्ञापन

3 of 8
फाउंडेशन ब्रश - फोटो : instagram
2. फाउंडेशन ब्रश

ये ब्रश तब उपयोगी होता है जब आपको फुल कवरेज और परफेक्ट फिनिश चाहिए। इससे फाउंडेशन चेहरे पर समान रूप से फैलता है और मेकअप प्रोफेशनल जैसा दिखता है।

 

4 of 8
पाउडर ब्रश - फोटो : Adobe stock
3. पाउडर ब्रश

बड़ा और मुलायम ब्रश चेहरे पर कॉम्पैक्ट या लूज़ पाउडर लगाने में मदद करता है। ये बेस को सेट करता है और अतिरिक्त तेल को कंट्रोल कर मेकअप को लंबा टिकाता है।

 
विज्ञापन

5 of 8
आईशैडो ब्रश सेट - फोटो : instagram
4. आईशैडो ब्रश सेट

आंखों का मेकअप बेहतर दिखाने के लिए कम से कम तीन तरह के ब्रश जरूरी हैं—एक ब्लेंडिंग के लिए, एक शेड लगाने के लिए और एक डिटेलिंग के लिए। इससे आईशैडो अच्छी तरह मिक्स होकर खूबसूरत लगता है।

 
विज्ञापन

6 of 8
एंगल्ड आईब्रो ब्रश - फोटो : Adobe stock
5. एंगल्ड आईब्रो ब्रश

ये ब्रश आईब्रो को शेप देने और खाली जगहों को भरने में मदद करता है। इससे आईब्रो साफ, संतुलित और डिफाइन लगती है।

 
विज्ञापन

7 of 8
लैश कर्लर - फोटो : instagram
6. लैश कर्लर

ये पलकों को कर्ल करके आंखों को आकर्षक बनाता है। कर्ल करने के बाद मस्कारा लगाने से पलकें घनी और लंबी दिखती हैं।

 
विज्ञापन

8 of 8
लिप ब्रश - फोटो : Adobe stock
7. लिप ब्रश

ये ब्रश लिपस्टिक को सटीक तरीके से लगाने में मदद करता है। खासकर गहरे रंगों में, इससे होंठों की आउटलाइन साफ बनती है और फिनिश बिल्कुल एकसमान रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें