फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trendy Hair Style For Long Hair: लंबे बालों के लिए ऐसी हेयर स्टाइल, जो आप खुद भी बना सकती हैं

Fri, 28 Nov 2025 04:00 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Trendy Hair Style For Long Hair: जिन महिलाओं के बाल लंबे होते हैं, उनके लिए सबसे बड़ी दिक्कत होती है कि वो कैसी हेयर स्टाइल बनाएं। यहां हम आपकी इस दिक्कत को दूर करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
लंबे बालों के लिए ऐसी हेयर स्टाइल, जो आप खुद भी बना सकती हैं - फोटो : instagram
Trendy Hair Style For Long Hair: लंबे बाल देखने में जितने सुंदर लगते हैं, उनकी देखभाल करना और उनके लिए हेयरस्टाइल चुनना उतना ही मुश्किल हो जाता है। अक्सर महिलाएं इस बात को लेकर उलझी रहती हैं कि रोजाना कौन-सी हेयरस्टाइल बनाई जाए, जो स्टाइलिश भी दिखे और उनके लंबे बालों को नुकसान भी न पहुंचाए।

खासतौर पर जब शादी का मौका हो तो हर मौके पर सही हेयरस्टाइल चुनना लंबे बालों वाली महिलाओं के लिए चुनौती बन जाता है। कई बार हेयरस्टाइल बनाते-बनाते समय भी ज्यादा लग जाता है, और कभी हेयरस्टाइल टिकती ही नहीं। ऐसे में जरूरत होती है कुछ आसान, जल्दी बनने वाली और खूबसूरत हेयरस्टाइल की जो हर लुक को परफेक्ट बना सके।

इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आइडियाज बताएंगे जो न सिर्फ आपकी दिक्कत दूर करेंगे, बल्कि आपको शादी के मौके पर सबे खूबसूरत दिखेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
चोटी पर लगाएं गजरा - फोटो : instagram
चोटी पर लगाएं गजरा

अगर आपके बाल लंबे हैं तो पहले तो लो पोनीटेल बनाएं। अब इस पोनीटेल में में फूलों का गजरा लगाएं। ध्यान रखें कि ये गजरा पूरी तरह से खुला होना चाहिए। खुला हुआ गजरा आपके बालों को पूरी तरह से कवर कर लेगा, जिस वजह से आपका लुक प्यारा दिखेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
पोनीटेल पर लगाएं बीड्स - फोटो : instagram
पोनीटेल पर लगाएं बीड्स

लंबे बालों में पोनीटेल सबसे आसान और जल्दी बनने वाली हेयरस्टाइल है, लेकिन इसे स्टाइलिश बनाने के लिए आप इसमें बीड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। पोनीटेल बनाने के बाद रबर बैंड के ऊपर और बालों की लंबाई में जगह-जगह छोटे–छोटे बीड्स लगा दें। इससे आपकी सिंपल पोनीटेल तुरंत ट्रेंडी और पार्टी-रेडी लुक देगी। बीड्स हल्के वजन वाले चुनें ताकि बालों पर भार न पड़े।

 

4 of 5
एक्सेसरीज के साथ चोटी - फोटो : instagram
एक्सेसरीज के साथ चोटी

साधारण चोटी को भी आप बेहद खूबसूरत बना सकती हैं अगर उसके साथ सुंदर हेयर एक्सेसरीज जोड़ दें। चोटी बनाते समय उसमें छोटे क्लिप्स, फूल, मोती या रंगीन धागे शामिल करें। इससे हेयरस्टाइल में नया ट्विस्ट आता है और ये फेस्टिव, वेडिंग या कॉलेज फंक्शन्स के लिए परफेक्ट दिखती है। यह हेयरस्टाइल लंबे बालों में सबसे खूबसूरत लगती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थ्रेड विद परांदा - फोटो : instagram
 थ्रेड विद परांदा

परांदे का ट्रेंड काफी चल रहा है। ऐसे में आप चोटी बनाकर उसमें ऐसा थ्रेड वाला परांदा लगा सकती हैं। इसको तभी बनवाएं, जब आपके बाल काफी लंबे हों। परांदा आपके आउटफिट के मैचिंंग के हिसाब से ही होना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें