फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Fashion Tips : गर्मियों के मौसम में ऐसे हों तैयार, दिखेंगी सबसे खूबसूरत

Wed, 29 Mar 2023 10:26 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको कुछ ऐसे कलर, पैटर्न और कपड़ों के स्टाइल के बारे में बताएंगे, जिन्हें कैरी करके आप गर्मी के मौसम में भी काफी स्टाइलिश दिख सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Summer Fashion Tips 2023 - फोटो : instagram
Summer Fashion Tips 2023 : मार्च का महीना चल रहा है पर, अभी से चिलचिलाती धूप और गर्मी ने हर किसी को परेशान करना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती गर्मी से हर कोई परेशान है। सर्दियों के मौसम में तो कुछ भी पहन लें, कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, पर गर्मियों में ना सिर्फ कपड़े के फैब्रिक बल्कि उसके रंग और पैटर्न का भी खास ध्यान रखना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मियों में पड़ने वाली चिलचिलाती धूप में कपड़े चुभने लगते हैं, जिस वजह से शरीर से जुड़ी कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं।

इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे कलर, पैटर्न और कपड़ों के स्टाइल के बारे में बताएंगे, जिन्हें कैरी करके आप गर्मी के मौसम में भी काफी स्टाइलिश दिख सकती हैं। आपको बस गर्मियों में कपड़े खरीदते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा, ताकि ये पहन कर आप स्टाइलिश भी दिखें और आपको किसी तरह की कोई परेशानी ना होने पाए। 
विज्ञापन

2 of 5
Summer Fashion Tips 2023 - फोटो : instagram
गर्मियों के लिए चुनें डबल शेड के कपड़े

गर्मियों के मौसम में डबल शेड का पैटर्न काफी ट्रेंड में हैं। इसे आप किसी शादी-पार्टी में भी कैरी कर सकती हैं। हाल ही में इस पैटर्न की साड़ी को शनाया कपूर ने पहना था। इससे मिलती जुलती साड़ी आपको आसानी से बाजार में 2000 से 4000 तक में मिल जाएगी। ये पहनने में भी काफी हल्की होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Summer Fashion Tips 2023 - फोटो : instagram
गर्मियों के लिए बेस्ट होते हैं ब्राइट रंग

अगर ट्रेंड की बात करें तो गर्मियों के मौसम में ब्राइट रंग ही पसंद किए जाते हैं। इन्हें पहनने से एक तो गर्मी नहीं लगती है और दूसरा इसे पहनने से चेहरा खिला-खिला दिखता है। ब्राइट रंग के कपड़े आपको बाजार में हर रेंज में मिल जाएंगे। 

4 of 5
Summer Fashion Tips 2023 - फोटो : instagram
प्रिंट का रखें खास ध्यान

गर्मियों के मौसम में इस बात का ध्यान रखें कि आपके कपड़े का प्रिंट ज्यादा भड़कीला ना हो। गर्मियों में फ्लोरल प्रिंट के कपड़े काफी पसंद किए जाते हैं। इस प्रिंट के कपड़े आप ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन भी खरीद सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Makeup - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ना करें हैवी मेकअप

अगर आप गर्मियों के मौसम में कहीं घूमने जा रहीं हैं तो ज्यादा डार्क मेकअप ना करें। गर्मियों में डार्क मेकअप से आपका चेहरा खराब दिख सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें