Sidharth Malhotra Kiara Advani Marriage : 7 फरवरी का दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बेहद ही खास होने वाला है। दरअसल, 7 फरवरी को कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुल्हन बन जाएंगी। ये हाई प्रोफाइल शादी राजस्थान के जैसलमेर में हो रही है। दोनों के परिवार और करीबी जैसलमेर पहुंच गए हैं। खबरों की मानें तो कियारा अपनी शादी के दिन अपने खास दोस्त मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ आउटफिट कैरी करेंगी। इसके साथ ही मशहूर मेकअप आर्टिस्ट स्वर्णलेखा गुप्ता उन्हें शादी के लिए तैयार करेंगी।
अब हर कोई कियारा के वेडिंग लुक को देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। इसी बीच सोशल मीडिया पर जमकर कियारा के वेडिंग लुक की कुछ फोटोज वायरल हो रही हैं। लाल जोड़े में कियारा बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। उनकी इस फोटोज पर से नजर हटाना बेहद मुश्किल हैं। आइए देर ना करते हुए आपको कियारा का वेडिंग लुक दिखाते हैं।