फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hania Aamir : देखें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के वेस्टर्न लुक, तस्वीरों से नजर हटाना है बेहद मुश्किल

Sun, 05 Feb 2023 03:48 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लीवुड अभिनेत्रियों के अलावा पाकिस्तान में एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो स्टाइल के मामले में कईयों को मात देती हैं। इनका नाम है हानिया आमिर। 
विज्ञापन
1 of 5
हानिया आमिर - फोटो : instagram
Hania Aamir : आज के समय में लड़कियां एथनिक वियर के साथ-साथ वेस्टर्न आउटफिट भी पहनना काफी पसंद करती हैं। क्या ट्रेंड में है या किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए, इसके लिए ज्यादातर लड़कियां अभिनेत्रियों के लुक्स पर ध्यान देती हैं। कई एक्ट्रेस ऐसी हैं, जो एथनिक के अलावा अगर वेस्टर्न आउटफिट भी पहन लें तो उसमें भी वो काफी खूबसूरत लगती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं, जिनपर से नजर हटाना बेहद मुश्किल हो जाता है।

बॉलीवुड अभिनेत्रियों के अलावा पाकिस्तान में एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो स्टाइल के मामले में कईयों को मात देती हैं। इनका नाम है हानिया आमिर। पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की खूबसूरती से दुनिया वाकिफ है। इसके अलावा उनकी फैशन सेंस भी ऐसी है जिससे वो लोगों के दिलों पर राज करती हैं। आज हम आपको उन्हीं के कुछ वेस्टर्न आउटफिट के बारे में बताएंगे, जिन्हे देखकर आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
जींस-टॉप में हानिया - फोटो : instagram
जींस-टॉप में हानिया 

अगर आप भी सेमी फॉर्मल लुक के लिए आइडियाज देख रही हैं तो हानिया का यह सेमी फॉर्मल लुक भी बहुत ही शानदार है। इन फोटोज में हानिया ने क्रीम कलर की शर्ट के साथ डार्क डेनिम जींस कैरी की है। इसके साथ उन्होंने वाइट कलर की स्नीकर पहनी है। जो उनके लुक को काफी कूल दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
हानिया का ऑल ब्लैक लुक - फोटो : instagram
हानिया का ऑल ब्लैक लुक

हानिया आमिर का ये ऑल ब्लैक लुक पार्टी के हिसाब से सबसे बेस्ट है। अगर आप भी किसी नाइट पार्टी में जाने का सोच रहीं है तो ब्लैक टॉप के साथ एक ब्लैक ही जींस डालें। ऊपर से एक जैकेट और गले में सिल्वर चैन आपके लुक को कंप्लीट करेगी। 

4 of 5
ब्लैक स्लीवलैस ड्रेस में - फोटो : instagram
ब्लैक स्लीवलैस ड्रेस में 

इस तरह की स्कर्ट और टॉप को आप अपने ऑफिस में भी कैरी कर सकती है। बॉडीकॉन स्कर्ट में हानिया का लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्लैक जींस के साथ टाइगर प्रिंट टॉप में हानिया - फोटो : instagram
ब्लैक जींस के साथ ब्लैक एंड व्हाइट टॉप में हानिया

हानिया का ये लुक काफी स्टाइलिश है। हाई वेस्ट जींस के साथ ब्लैक एंड व्हाइट टॉप में हानिया काफी खूबसूरत लग रही थीं। खुले और स्ट्रेट बाल उनके इस लुक को कंप्लीट कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें