फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक लेग कट ड्रेस में श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने पोस्ट की बोल्ड तस्वीरें, ऐसा है लुक

Sun, 20 Jun 2021 02:03 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
palak tiwari - फोटो : instagram

पलक तिवारी जब से इंस्टाग्राम पर लौटी हैं, वे अलग-अलग लुक्स में अपनी खूब तस्वीरें साझा कर रही हैं। पिछले दिनों गुलाबी शॉर्ट ड्रेस में तस्वीर पोस्ट करने के बाद पलक ने लेटेस्ट में ब्लैक ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनके एक्सप्रेशंस, उनकी अदाएं, उनका ड्रेस सबकुछ देखने लायक है। पलक का इस तरह का कमबैक लोगों को खूब रास आ रहा है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही वे छोटे या बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। पलक फिटनेस को लेकर भी अपनी मम्मी की तरह ही चुस्त रहती हैं। अलग-अलग तरह के लुक्स कैरी करके वे सोशल मीडिया की माध्यम से खुद की वर्सेटाइलिटी तो दिखा ही रही हैं बल्कि अच्छे ड्रेसिंग आइडियाज भी दे रही हैं। युवा लड़कियों में पलक के लुक्स को लेकर क्रेज बहुत बढ़ गया है। अगली स्लाइड्स से देखिए पलक का यह लेटेस्ट बोल्ड लुक। 

विज्ञापन

2 of 5
पलक तिवारी - फोटो : instagram

ऐसा है ड्रेस
पलक ने अपने लेटेस्ट लुक में पूरा ब्लैक कलर का गाऊन पहना हुआ है। गाऊन में थाई से ही कट दिया हुआ है। ड्रेस में प्लेट्स और घेर दोनों हैं। यह एक वन शोल्डर ड्रेस है जिसमें एक तरफ बड़ा सा बो है। ड्रेस फुल फ्लोर लेंथ का है। 

विज्ञापन

3 of 5
पलक तिवारी - फोटो : instagram

पोज हैं लाजवाब
पलक के लुक को बहुत अच्छे से स्टाइल किया गया है और वे एक तस्वीर में जहां अपने एक हाथ को पीछे की तरफ रखकर और ड्रेस को प्रस्तुत कर रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में वे एक हाथ अपनी थाई पर रखी हुई हैं और दूसरा हाथ उनके कंधे पर है। ड्रेस के साथ बहुत अधिक एसेसरीज नहीं पहनी है। 

4 of 5
palak tiwari - फोटो : instagram

अदाएं हैं जबरदस्त
पलक की भाव-भंगिमाएं इस लेटेस्ट लुक में गजब की हैं। आंखों में उन्होंने लैंस पहने हुए हैं और एटीट्यूड वाले एक्सप्रेशंस दे रही हैं। उनके लंबे बालों की स्ट्रेटनिंग की गई है और नीचे से थोड़े बालों को हाईलाइट किया हुआ है। कुछ बाल आगे की तरफ आ रहे हैं और बाकी के बाल पीछे की ओर ही किए हुए हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
palak tiwari - फोटो : instagram
मेकअप है ऑन पॉइंट
पलक का मेकअप एकदम ऑन पॉइंट है। नाक को हाईलाइट किया गया है। आई लेशेस लगाए हैं और लाइट लिप शेड का उपयोग करा है। कानों में खूबसूरत से इयररिंग्स डाले हुए हैं। ब्लैक कलर की हाई हील्स पहनी हुई हैं जिनका डिजाइन उनके लुक पर प्रभाव डाल रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें