Shardiya Navratri Look: इस साल 3 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि का आरंभ होने जा रहा है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा विचरण के लिए पृथ्वी लोक पर आती हैं, जिस वजह से हर कोई सच्चे मन से उनकी पूजा-अर्चना करता है।
9 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन को पहुंचते हैं। कोई घर में कलश की स्थापना करता है तो कोई मंदिर जाकर माता के आगे नमन करता है। इन नौ दिनों के प्रथम दिन घटस्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री को सफेद रंग अति प्रिय है। ऐसे में आप भी घटस्थापना के दिन सफेद रंग के आउटफिट में तैयार हो सकती हैं।
अगर आप सफेद रंग नहीं पहनना चाहती हैं, तो लाल, हरे या पीले रंग का ही चयन करें, क्योंकि ये रंग पूजा के लिए शुभ माने जाते हैं। अगर आप नवरात्रि के पहले दिन अपना सादगी भरा अंदाज दिखाना चाहती हैं, तो अपने लुक को खास टच दें। यहां हम आपको इसके लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं।