फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dandiya Night 2023: डांडिया नाइट में ऐसे बिखेरें जलवा, पारंपरिक परिधान के साथ जरूर पहनें ये चीजें

Mon, 09 Oct 2023 12:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर इस डांडिया नाइट आप भी अलग अंदाज में अपना जलवा बिखेरना चाहते हैं तो तैयार होते वक्त कुछ चीजों को जहन में जरूर रखें।
विज्ञापन
1 of 6
डांडिया नाइट - फोटो : Social Media
Dandiya Night 2023: शारदीय नवरात्रि का त्योहार हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस त्योहार पर लोग पूरी धूमधाम के साथ-साथ हर्षोल्लास से माता रानी का स्वागत अपने-अपने घरों में करते हैं। ऐसा माना जाता है कि, इन नौ दिनों में जो भी व्यक्ति सच्चे मन से मां दुर्गा की अराधना करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। नवरात्रि के इन नौ दिन माता रानी के पंडाल में गरबा और डांडिया खेलना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में महिलाएं खूब सज-धज के इन कार्यक्रमों का आनंद उठाती है।

महिलाओं को तो अपने लिए आउटफिट का सेलेक्शन करना आसान होता है, लेकिन मुश्किल सामने आती है पुरुषों के सामने। दरअसल, किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पुरुषों को ये समझ ही नहीं आता कि वो कैसे तैयार हो सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको इसी परेशानी में मदद करेंगे। अगर इस डांडिया नाइट आप भी अलग अंदाज में अपना जलवा बिखेरना चाहते हैं तो तैयार होते वक्त कुछ चीजों को जहन में जरूर रखें।
विज्ञापन

2 of 6
kurta pajama for men - फोटो : istock
कुर्ता-पायजामा 

डांडिया नाइट के लिए कुर्ता पायजामा एक सबसे बेहतर विकल्प है। अपनी पसंद के हिसाब से आप कुर्ता और पायजामा बनवा कर डांडिया नाइट में जा सकते हैं। इसे पहनकर डांडिया खेलना भी काफी आसान रहता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Varun Dhawan - फोटो : instagram
धोती-कुर्ता

अगर आप कुछ पारंपरिक पहनने का प्लान कर रहे हैं तो धोती-कुर्ता एक अन्य विकल्प हो सकता है। आप चाहें तो धोती-कुर्ता के साथ जैकेट भी कैरी कर सकते हैं। ये देखने में भी काफी क्लासी लगता है। 

4 of 6
turban
पगड़ी

अपने एथनिक लुक को पूरी तरह से पारंपरिक बनाने के लिए आप पगड़ी या फिर साफा पहन सकते हैं। ये आपको एकदम हटकर लुक देगा। 
विज्ञापन

5 of 6
जूतियां
मोजरी

अगर आप डांडिया नाइट लुक में आरामदायक फुटवियर पहनने का सोच रहे हैं तो मोजरी एक बेहतर विकल्प है। इसे पहनकर आपका एथनिक लुक भी कंप्लीट हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डांडिया - फोटो : istock
आभूषण

अपने डांडिया नाइट लुक को पूरा करने के लिए आप कढ़ा, नेकलेस, या कोई अन्य ज्वेलरी पहन सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें