फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2022: नवरात्रि के नौ दिनों में कभी ना पहनें ऐसे कपड़े, देवी मां हो जाती हैं नाराज

Mon, 26 Sep 2022 12:19 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Navratri
नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा की विशेष आराधना की जाती है। जिसमे पूजा के विधि-विधान और खान-पान के नियम के साथ ही वस्त्रों को पहनने का भी नियम शामिल है। नवरात्रि में काफी सारी सावधानियां बताई गई हैं जो पूजा-पाठ से संबंधित हैं। इनका पालन ना करने से पूजा पूरी नहीं मानी जाती। वहीं वस्त्रों को लेकर भी नियम का पालन करना चाहिए। इससे देवी की कृपा मिलती है। नवरात्रि के नौ दिनों में हर देवी को खास रंग पसंद है। जिसे पहनने से मां की कृपा बरसती है। वहीं कुछ रंगों के कपड़े पहनना पूजा के दौरान पूरी तरह से वर्जित है। तो चलिए जानें कपड़ों के रंगों से लेकर पहनने तक के क्या नियम हैं नवरात्रि पूजा के दौरान।
विज्ञापन

2 of 6
शिफाॅन की साड़ी लुक - फोटो : instagram
मां को प्रिय है लाल रंग
वैसे तो नवरात्रि की हर देवी को अलग रंग पसंद हैं। लेकिन अगर आपके लिए हर दिन उन खास रंगों को पहनकर पूजा करना संभव ना हो तो केवल लाल रंग पहनें। लाल रंग देवी मां को बेहद प्रिय है। श्रृंगार के सामान में लाल चूड़ी, महावर, सिंदूर, मेहंदी के साथ ही लाल चूनर मां को भेंट की जाती है। वहीं लाल रंग पहनकर पूजा करने से भी मां की कृपा मिलती है। पुरुष भी नवरात्रि के व्रत में लाल रंग के वस्त्र पहनकर पूजा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
anarkali suit - फोटो : instagram
काला रंग ना पहनें
काले रंग को नकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। भले ही नवरात्रि की सांतवी देवी कालरात्रि को नीला रंग प्रिय हो लेकिन अन्य दिनों में काले या नीले रंग के वस्त्र पहनकर पूजा नहीं करनी चाहिए। काले रंग को अशुभता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए पूजा के दौरान काले या नीले रंग के कपड़ों से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए। 

4 of 6
नवरात्रि के नौ रंग - फोटो : Istock
धुले हों कपड़े
नवरात्रि के नौ दिनों में पूजा-पाठ और व्रत अनुष्ठान का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि की नौ दिनों में पूजा के दौरान नए वस्त्र पहनने चाहिए। लेकिन हर दिन नए वस्त्र पहनना संभव ना हो तो साफ-सुधरे और धुले कपड़ों को पहनकर पूजा करें। ऐसे कपड़े जो धुलने के बाद सीधे पूजा के लिए ही पहने जाएं और इसे पहनकर मल-मूत्र का विसर्जन या भोजन ना ग्रहण किया गया हो। 
विज्ञापन

5 of 6
नवरात्रि - फोटो : Istock
इसी तरह से नवरात्रि के दिनों में पूजा के दौरान हमेशा अपने कपड़ों को ही पहनें। किसी दूसरे के या फिर मांगे हुए कपड़ों को पहनकर देवी मां की उपासना नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नवरात्रि में पहनें इन रंगों के कपड़े - फोटो : instagram
वहीं अगर संभव हो तो हर दिन की देवी के प्रिय रंग के कपड़े पहनकर पूजा करें। जिससे माता रानी की खास कृपा आप पर बनी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें