फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Mehndi Designs: हाथों में मेहंदी लगाकर करें महादेव की पूजा, यहां देखें सिंपल और खूबसूरत डिजाइन

Sun, 09 Jul 2023 11:36 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप सावन के महीने में मेहंदी लगाने का सोच रही हैं तो आज हम आपको लेटेस्ट मेहंदी के कुछ सिंपल डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Sawan Mehndi Designs - फोटो : social media
Sawan Mehndi Designs: सावन के महीना का इंतजार महिलाओं और लड़कियों को साल भर रहता है। सावन के पूरे महीने के लिए घर-घर में झूले डाले जाते हैं। महिलाएं खूब सजती-संवरती हैं। इस बार सावन का महीना और खास होने वाला है, क्योंकि इस बार सावन पूरे दो महीने तक चलेगा। ऐसे में हर महिला बेसब्री से इसका इंतजार कर रही है। 4 जुलाई से शुरू हो चुके सावन के महीने में मेहंदी लगाने का काफी रिवाज है।

मेहंदी की वजह से हाथ और ज्यादा खूबसूरत लगने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको मेहंदी के कुछ ऐसे डिजाइन दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने हाथों में लगा कर हाथों की सुंदरता को और बढ़ा सकती हैं। सावन में महादेव की पूजा होती है, ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे डिजाइन भी दिखाएंगे, जिनमें महादेव की तस्वीर बनी होगी। आइए देर ना करते हुए आपको भी मेहंदी के डिजाइन दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Sawan Mehndi Designs - फोटो : social media
हाथ पर बनाएं महादेव और माता पार्वती

अगर आप सावन के महीने में मेहंदी लगवा रही हैं तो इस तरह से अपने हाथों में महादेव और माता पार्वती की तस्वीर जरूर बनवाएं। 
विज्ञापन

3 of 7
Sawan Mehndi Designs - फोटो : instagram
शिवलिंग

सावन के महीने में शिवलिंंग पर जल चढ़ाने का काफी महत्व होता है। ऐसे में आप अपनी मेहंदी में शिवलिंग की तस्वीर बना सकती हैं। 

4 of 7
Sawan Mehndi Designs - फोटो : instagram
शिवलिंग पर जल चढ़ाती हुई महिला

अगर आप अपने हाथ में शिवलिंग पर जल चढ़ाती हुई महिला की तस्वीर बनाएंगी तो ये देखने मेहंदी में काफी प्यारी लगेगी। इसे अपनी हथेली के बीच में बनाएं और आस-पास हाथ भर लें। 
विज्ञापन

5 of 7
Sawan Mehndi Designs - फोटो : instagram
शिवालय की तस्वीर

अपने हाथों में आप शिवालय की तस्वीर बना सकती हैं। इसके लिए आपको बस हाथ के बीच में शिवलिंग बनानी है और उसके आस-पास घंटियां जरूर बनाएं। 
विज्ञापन

6 of 7
Sawan Mehndi Designs - फोटो : instagram
झूला

अपने हाथों में आप झुला झूलती हुई लड़कियों की तस्वीर बना सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सावन के महीने में जगह-जगह झूले डाले जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Sawan Mehndi Designs - फोटो : social media
बारिश की तस्वीर

सावन का महीना बारिश की वजह से ही जाना जाता है, ऐसे में आप चाहें तो अपने हाथ में बारिश की तस्वीर बनाकर लोगों की तारीफ बटोर सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें