फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Footwear: बारिश में फिसलने का रहता है डर तो पहनें इस तरह के फुटवियर

Thu, 06 Jul 2023 05:26 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बारिश के मौसम में अगर आपको भी फिसलने का डर लगा रहता है तो आपको कुछ खास तरीके की फुटवियर पहननी चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
कपल - फोटो : istock
Monsoon Footwear: मानसून का मौसम शुरू हो गया है। बारिश का इंतजार लोग साल भर करते हैं। बारिश के इस मौसम में वैसे तो काफी राहत मिलती है, पर अपने साथ ये मौसम कई तरह की परेशानी लेकर आता है। जिस तरह से बारिश में लोग अपनी स्किन और बालों का ध्यान रखते है, ठीक उसी तरह से बारिश के मौसम में कपड़े पहनने के लिए भी लोगों को कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है। 

कपड़ों के साथ-साथ लोग बरसात के मौसम में फुटवियर का भी खास ध्यान रखते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश में रपटने का काफी डर होता है। अगर बारिश के मौसम में आपको भी फिसलने का डर लगा रहता है तो आपको कुछ खास तरीके की फुटवियर पहननी चाहिए। आज के लेख में हम आपको बारिश के लिए ही खास तरह के फुटवियर के बारे में बताएंगे ताकि आप भी उसे पहन कर आराम से घूमने जा सकें।
विज्ञापन

2 of 5
flip flop shoe
फ्लोटर्स रहते है परफेक्ट 

शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिसने फ्लोटर्स ना पहने हों। आजकल इसका ट्रेंड भी काफी चल रहा है। अगर आप चाहें तो बरसात के मौसम में फ्लोटर्स पहन कर आराम से घूमने जा सकते हैं और इसे पहनकर आपको फिसलने का डर नहीं होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
flip flop shoe - फोटो : social media
क्रॉक्स

आपने युवाओं के मुंह से अक्सर क्रॉक्स का नाम सुना होगा। क्रॉक्स काफी ज्यादा आरामदायक होते हैं। इससे पहनने के बाद आपके पैरों में पानी नहीं रुकेगा और पैर जल्दी सूख जाएंगे। ये काफी कंफर्टेबल होते हैं साथ ही इसके अलग-अलग डिजाइन कही भी आसानी से मिल जाते हैं।

4 of 5
Shoes - फोटो : iStock
स्नीकर्स

अक्सर लोग बारिश के मौसम में जूते पहनने से कतराते हैं, जबकि स्नीकर्स बारिश के मौसम में काफी आरामदायक होते हैं। बस स्नीकर्स खरीदते वक्त ध्यान रखें कि ये डार्क रंग के ही हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shoes - फोटो : iStock
फ्लिप-फ्लॉप

फ्लिप-फ्लॉप को आप किसी भी कपड़े के साथ पहन सकते हैं। ये काफी स्टाइलिश लगते हैं। अगर इसे पहनने के बाद बारिश में पैर भीग भी जाएं तो जल्दी सूख भी जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें