फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2024: भोलेनाथ को करना है प्रसन्न तो पूजा के वक्त पहनें ऐसा कुर्ता-पायजामा, रंग का भी रखें ध्यान

Mon, 22 Jul 2024 07:40 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप सावन के महीने में भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनकी पूजा में खास पारंपरिक कुर्ता और पायजामा पहनकर बैठें। 
विज्ञापन
1 of 6
पूजा के वक्त पहनें ऐसा कुर्ता-पायजामा - फोटो : instagram
Sawan 2024: 22 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत होने वाली है, ऐसे में लोगों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सावन का पवित्र महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। मान्यता है कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन से इस महीने में भगवान शिव की पूजा करता है तो उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। सावन के सोमवार के दिन व्रत उपवास रखने का भी काफी महत्व है। सोमवार के दिन लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई अनुष्ठान भी करते हैं।
 
पूजा और अनुष्ठान के समय पारंपरिक कपड़े पहनने का रिवाज होता है। महिलाएं तो इसके लिए साड़ियां या सूट पहन लेती हैं लेकिन पुरुषों को कई बार ही समझ में नहीं आता कि वो पूजा के वक्त में कैसे कपड़े पहने। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे कुर्ता और पायजामा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप भोलेनाथ की पूजा के समय पहन सकते हैं। कुर्ता पहनते वक्त बस इतना ध्यान रखें कि महादेव की पूजा में काले रंग के कपड़े न पहनें। 
विज्ञापन

2 of 6
पूजा के वक्त पहनें ऐसा कुर्ता-पायजामा - फोटो : instagram
वरुण धवन

धोती कुर्ता पहनने का मन है तो वरुण धवन के इस लुक से टिप्स लें। ये जरूरी नहीं है कि आप धोती-कुर्ता के साथ हाफ जैकेट भी पहनें। बिना जैकेट के भी आपका लुक अच्छा लगेगा। वैसे भी हिंदू धर्म में पूजा के वक्त धोती पहनना ही अच्छा माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
पूजा के वक्त पहनें ऐसा कुर्ता-पायजामा - फोटो : instagram
विक्की कौशल

अगर कुछ साधारण सा पहनने का मन है तो ऐसा ग्रे रंग का कुर्ता, पायजामा और उसके साथ हाथ में दुपट्टा कैरी करें। ये आउटफिट आपके लुक को क्लासी बनाने का काम करेगा।  खास बात ये है कि ये आउटफिट काफी ढीला-ढाला है, ऐसे में इसे पहनकर आपको पूजा में बैठने में परेशानी नहीं होगी। 

4 of 6
पूजा के वक्त पहनें ऐसा कुर्ता-पायजामा - फोटो : instagram
फरहान अख्तर

अगर कुछ पांरपरिक पहनने का सोच रहे हैं तो पीच रंग का ऐसा कुर्ता और चूड़ीदार पायजामी इसके लिए परफेक्ट है। इसके साथ हाफ जैकेट पहनना कतई न भूलें। ऐसे लुक के साथ कोल्हापुरी चप्पलें आपको हैंडसम लुक देने का काम करेंगी। 
विज्ञापन

5 of 6
पूजा के वक्त पहनें ऐसा कुर्ता-पायजामा - फोटो : instagram
पुलकित सम्राट

हरा रंग भगवान शिव को अति प्रिय है। ऐसे में हरे रंग का कुर्ता पायजामा भी आप पूजा के वक्त कैरी कर सकते हैं। जरूरी नहीं है कि आप डार्क हरा कुर्ता ही पहनें, इसके लिए आप किसी भी शेड का कुर्ता और पायजामा कैरी कर सकते हैं। पुलकित सम्राट का ये लुक टिप्स लेने के लिए परफेक्ट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पूजा के वक्त पहनें ऐसा कुर्ता-पायजामा - फोटो : instagram
सिद्धांत चतुर्वेदी 

अगर आपको चटक रंग पसंद है तो सिद्धांत चतुर्वेदी के इस लुक से टिप्स लेकर अपने लिए कुर्ता खरीदें। ऐसा कुर्ता पूजा के वक्त काफी अच्छा लगेगा। कोशिश करें कि इसके साथ ब्लैक पायजामी न पहनें, इसकी जगह आप सफेद रंग की पायजामी पहन सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें