फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2023: आजकल चलन में हैं ऐसी हरी चूड़ियां, सावन के महीने में लगती हैं बेहद खूबसूरत

Thu, 06 Jul 2023 09:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको सिंपल चूड़ियों की बजाय कुछ अलग और लेटेस्ट चूड़ियों और कंगनों की डिजाइन दिखाएंगे, ताकि आप भी सावन में अलग तरीके के कंगन पहन पर इतरा सकें।
विज्ञापन
1 of 7
Trendy Green Bangles - फोटो : instagram
Trendy Green Bangles: सावन का महीना शुरू हो गया है। इस पूरे महीने लोग सच्चे मन से महादेव की आराधना करके उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। महिलाएं व्रत-उपवास करती हैं, इसके साथ ही सावन में सोलह श्रृंगार का भी काफी महत्व होता है। महिलाएं भोलेनाथ की पूजा करते समय 16 श्रृंगार करके हरी साड़ी और हरे रंग की ही चूड़ियां पहनती हैं। शायद ही कोई ऐसी महिला होगी जिसे हरे रंग की चूड़ियां पहनना पसंद नहीं होगा।

हरे रंग की चूड़ियां देखने में तो खूबसूरत लगती ही हैं, साथ ही में सावन में इन्हें पहनने का अलग ही महत्व होता है। ऐसे में आज हम आपको सिंपल चूड़ियों की बजाय कुछ अलग और लेटेस्ट चूड़ियों और कंगनों की डिजाइन दिखाएंगे, ताकि आप भी सावन में अलग तरीके के कंगन पहन पर इतरा सकें। ये सभी बैंगल्स आपको आसानी से बाजार में मिल जायेंगे। आप चाहे तो उसे ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Trendy Green Bangles - फोटो : instagram
कुंदन जड़े कंगन

सावन के महीने में अगर आप कुछ अलग सा पहनना चाहती हैं तो कुंदन जड़े हुए हरे रंग के कंगन पहन सकती हैं। ये देखने में काफी प्यारे और क्लासी लगते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Trendy Green Bangles - फोटो : instagram
गोल्ड कड़ों के साथ चूड़ियां

नई दुल्हनें हरे रंग की चूड़ियों के साथ सोने के कड़े पहन सकती हैं। ये देखने में अच्छे लगते हैं। हल्की साड़ी पहन कर इसके साथ आप इस तरह से चूड़ियां पहन सकती हैं। 

4 of 7
Trendy Green Bangles - फोटो : instagram
वेलवेट चूड़ियां

सावन के महीने में खूबसूरत दिखने के लिए आप सूट या फिर लाइट वेट साड़ी के साथ ग्रीन कलर की वेलवेट की चूड़ियां पहन सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Trendy Green Bangles - फोटो : instagram
हरा ब्रेसलेट

अगर आपको चूड़ियां पहनना पसंद नहीं हैं तो हरे रंग का ब्रसलेट आप पहन सकती हैं। इसे पहन कर आपको किसी तरह की उलझन नहीं होगी। 
विज्ञापन

6 of 7
Trendy Green Bangles - फोटो : instagram
मेटल की हरी चूड़ियां

आप चाहें तो मेटल की हरे रंग की चूड़ियां पहन सकती हैं। ये काफी हल्की होती हैं और देखने में भी खूबसूरत लगती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
green bangles
कांच की चूड़ियां

हरे रंग की काम वाली कांच की चूड़ियां हमेशा परफेक्ट होती हैं। ये तो एवरग्रीन होती हैं। आप किसी भी साड़ी के साथ इस तरह की हरी चूड़ियां पहन सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें