फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saree Tips: सिर पर नहीं टिकता है पल्लू तो अपनाएं ये तरीके, नई दुल्हनों के काम आएंगी ये ट्रिक्स

Thu, 23 Nov 2023 01:28 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 आज के लेख में हम जानेंगे सिर पर पल्लू रखने के उन चार तरीकों के बारे में, जिनसे आपको ट्रेडिशनल के साथ साथ स्टाइलिश लुक भी मिलेगा। 
विज्ञापन
1 of 5
Saree Tips - फोटो : instagram
Saree Tips: शादी के बाद हर दूल्हा और दुल्हन की जिंदगी में काफी बदलाव आता है। दूल्हे को तो इस बदलाव को अपनी जिंदगी में शामिल करने में ज्यादा परेशानी नहीं होती क्योंकि उनकी बस जिम्मेदारियां बढ़ती हैं लेकिन एक दुल्हन की तो जिंदगी ही शादी के बाद बदल सी जाती है। खासतौर पर जब कोई लड़की दुल्हन बनकर नए घर जाती है, तो उनसे तमाम तरह की उम्मीदें की जाती हैं। लड़कियों के रहने-सहने से लेकर उनके पहनावे तक में काफी बदलाव आता है।

भले ही शादी कितनी भी मॉर्डन परिवार में हुई हो, लेकिन शादी के बाद की रस्मों में साड़ी ही पहननी पड़ती है और पूजा के वक्त सिर पर पल्लू भी रखना पड़ता है। सिर पर पल्लू रखना कई जगह की प्रथा में भी शामिल है लेकिन शुरुआत के वक्त पल्लू बार-बार सिरकता रहता है। इसी परेशानी को देखते हुए आज हम आपको पल्लू सेट करने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
करवा चौथ 2021 गजरा स्टाइल - फोटो : instagram/weddingwireindia
बालों में बनाएं जूड़ा

अगर आपके सिर पर पल्लू नहीं टिकता है तो बालों को खुला रखने की बजाए उसमें जूड़ा बनाएं। जूड़ा बनाकर आप अपने पल्लू को इसमें अटैच कर सकते हैं। इसके लिए आपको जूड़ा पिन की मदद लगेगी। जूड़ा पिन लेकर अपने पल्लू को जूड़े में अटैच कर दें।
विज्ञापन

3 of 5
Pastel Saree 2023 - फोटो : instagram
कंधे पर करें पिनअप

अपने पल्लू को सेट करने के लिए आप एक पिन कंधे पर जरूर लगाएं। इससे सिर पर से पल्लू हटेगा नहीं। आप आसानी से सेफ्टी पिन लगाकर कंधे पर साड़ी का थोड़ा सा पल्लू सिक्योर कर सकती हैं। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
ऐसे सेट करें बॉर्डर वाली साड़ी का पल्लु

अगर आपकी साड़ी में हैवी बॉर्डर है तो आप बॉर्डर वाली साड़ी का पल्लू सिर पर लेते समय पीछे साइड पर एक हुक लगा लें। इस हुक को अपने बालों में फंसा लें। इस टिप्स को तभी इस्तेमाल करें, जब आपको कुछ देर के लिए ही साड़ी पहननी हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Saree Tips - फोटो : instagram
हेयर पिन का करें इस्तेमाल

हेयर पिन तो हर महिला के पास होती है। ऐसे में आप पल्लू को हेयर पिन की मदद से सेट कर सकती हैं। हेयर पिन की मदद से पल्लू को टिकाने के लिए आप सबसे पहले सिर पर पल्लू डालें और फिर दोनों ओर कान के पीछे से हेयर पिन लगाएं। इस तरह से पिन लगाने के बाद सिर का पल्लू हिलेगा भी नहीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें