शादी हो या पार्टी साड़ी हर फंक्शन के आउटफिट के लिए बेस्ट है। आप साड़ी पहनकर एलिगेंट लुक ले सकती हैं। साड़ी एक ऐसा भारतीय परिधान है, जो हर लड़की-महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। जैसे साड़ी महिलाओं को खूबसूरत बनाती है, वैसे ही उसकी स्टाइलिंग भी बेहद जरूरी होती है। हालांकि, 40 की उम्र से ऊपर की महिलाओं को इस बात की चिंता जताती है कि वह साड़ी में कैसी लगेंगी।
अगर आप भी इस डर के साथ ही गुजारा कर रही हैं तो आज की इस खबर में हम आपके लिए अभिनेत्री भाग्यश्री के कुछ लेटेस्ट साड़ी लुक्स लेकर आए हैं। अगर आपको भी समझ नहीं आ रहा है कि शादी और पार्टी के फंक्शन में कैसी साड़ी पहने तो आप अभिनेत्री के लुक से प्रेरणा ले सकती हैं। आइए एक नजर डालते हैं...