फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Dress Up Ideas: नई नवेली दुल्हन की है पहली होली तो इस तरह से हों तैयार, ससुरालवाले देखकर उतारेंगे नजर

Sun, 23 Feb 2025 04:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में बहुत सी लड़कियों के लिए आने वाला होली का त्योहार बेहद खास होने वाला है। यदि आप भी होली अपने ससुराल में मनाने जा रही हैं तो अपने लुक का खास ध्यान रखें। 
विज्ञापन
1 of 7
नई नवेली दुल्हन की है पहली होली तो इस तरह से हों तैयार - फोटो : instagram
Holi Dress Up Ideas: इस साल 13 मार्च को होलिका दहन होगा, और उसके बाद 14 मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा। होली का त्योहार हर किसी केे लिए बेहद खास होता है, क्योंकि ये दिन भाईचारा और एकता की मिसाल पेश करता है। इस दिन हर कोई एक ही रंग में रंग जाता है। होली का त्योहार लोग अपने-अपने अंदाज में मनाते हैं, ये सबसे खास उन लड़कियों के लिए होता है, जिनकी नई-नई शादी हुई है।

दरअसल, अभी शादी का सीजन चल रहा है, ऐसे में बहुत सी लड़कियां आने वाला होली का त्योहार अपने ससुराल वालों के साथ मनाएंगी। इसी के चलते आज हम आपको यहां बताएंगे कि किस तरह से होली के दिन आप अपने ससुराल में अपना खूबसूरत अंदाज दिखा सकती हैं। कुछ टिप्स फॉलो करके यदि आप होली के लिए तैयार होंगी, तो ससुराल वाले आपको देखते रह जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
लुक के साथ कंफर्ट का रखें ध्यान - फोटो : instagram
लुक के साथ कंफर्ट का रखें ध्यान
 
  • होली के लुक को खास बनाने के लिए आप हल्के और ब्राइट रंग के कपड़े पहनें।
  • इसके लिए गुलाबी, पीला, हरा या नारंगी रंग का चयन आप कर सकते हैं।
  • होली के दिन साड़ी की जगह कॉटन या जॉर्जेट के सलवार-सूट, फ्लोई अनारकली या लॉन्ग स्कर्ट पहन सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
लुक के साथ कंफर्ट का रखें ध्यान - फोटो : instagram
  • अगर पानी वाले रंगों से होली खेलनी है तो डार्क रंगों का चयन करें।
  • ये कपड़े न तो ज्यादा टाइट होने चाहिए और न ही ज्यादा ढीले।
  • अपने कंफर्ट के हिसाब से ही इसका चयन करें।

4 of 7
मेकअप होना चाहिए वॉटरप्रूफ - फोटो : Adobe stock
मेकअप होना चाहिए वॉटरप्रूफ
 
  • होली के दिन आप BB क्रीम या वॉटरप्रूफ फाउंडेशन का इस्तेमाल करें, ताकि रंगों के साथ भी ग्लो बना रहे।
  • यदि हैवी मेकअप करेंगी तो होली खेलते वक्त आपको परेशानी हो सकती है।
  • बेस के अलावा मैट लिपस्टिक और काजल लगाएं जो लंबे समय तक टिका रहे।
विज्ञापन

5 of 7
बालों को स्टाइलिश बनाएं - फोटो : instagram
बालों को स्टाइलिश बनाएं
 
  • होली के दिन बालों को स्टाइलिश बनाने के साथ उनका खास ध्यान भी रखें। इसके लिए आप बालों में ढीली-ढीली चोटी गूंथ सकती हैं।
  • बालों को इस दिन खुला तो बिल्कुल भी न रखें। खुले बालों में रंग जम जाएगा, जो बालों को डैमेज कर सकता है।
  • चाहें तो बालों में गजरा या फ्लोरल एक्सेसरीज लगाकर अपना लुक और खास बना सकती हैं।  
विज्ञापन

6 of 7
हल्की एक्सेसरीज चुनें - फोटो : instagram
हल्की एक्सेसरीज चुनें
 
  • अपने होली लुक को क्लासी और शानदार बनाने के लिए कानों में झुमके, हाथोंं में चूड़ियां और हल्का नेकपीस पहनें ताकि आपका लुक आकर्षक लगे।
  • ज्यादा भारी ज्वेलरी से बचें, जिससे होली खेलते समय दिक्कत न हो।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फुटवियर होने चाहिए आरामदायक - फोटो : instagram
फुटवियर होने चाहिए आरामदायक 
 
  • होली के दौरान फ्लैट्स या बैक-स्ट्रैप सैंडल पहनें, ताकि फिसलने का खतरा न हो।
  • हील्स या नई जूतियों से बचें, क्योंकि रंग और पानी से खराब हो सकती हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें