फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saree Collection: हर महिला की अलमारी में जरूर होनी चाहिए इस तरह की साड़ियां, त्योहारों के सीजन में आएंगी काम

Thu, 12 Oct 2023 11:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

त्योहारों का सीजन आ गया है, ऐसे में हर महिला के कलेक्शन में कुछ खास तरह की साड़ियां जरूर होनी चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 7
Saree - फोटो : instagram/aliaabhatt/
Saree Collection: कुछ ही दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में महिलाओं ने अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। त्योहारों पर पहनने के लिए महिलाओं को सबसे सही आउटफिट साड़ी ही लगती है। हमारी भारतीय संस्कृति में साड़ी एक बेहद अहम परिधान है। चाहे कोई त्योहार हो या फिर शादी-विवाह, हर कार्यक्रम के लिए साड़ी सबसे सही विकल्प माना जाता है।

बहुत सी महिलाएं सिर्फ वही साड़ियां खरीदती हैं, जो वर्तमान समय में चलन में रहती हैं। उन्हें पता ही नहीं होता है कि कौन सी ऐसी साड़ियां हैं जो एवरग्रीन होती हैं। ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी साड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप किसी भी त्योहार पर भी पहन सकती हैं। हर महिला के कलेक्शन में ये साड़ियां जरूर शामिल होनी चाहिए। इससे महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लग सकते हैं। ये सभी साड़ियां हर मौसम के लिए परफेक्ट हैं।
विज्ञापन

2 of 7
silk ki saree - फोटो : instagram
बनारसी साड़ी

महिलाओं को बनारसी साड़ी बेहद पसंद होती है। ये देखने में भी बेहद क्लासी लगती है। ऐसे में कोशिश करें कि त्योहारों के सीजन के पहले इसे खरीद कर अपने कलेक्शन में शमिल जरूर करें।
विज्ञापन

3 of 7
saree - फोटो : instagram
सूती साड़ी

एक कॉटन की साड़ी रोजाना के लिए सबसे सही विकल्प होती है। ऐसे में आप खूबसूरत सी सूती साड़ी खरीद कर अपने कलेक्शन में शामिल कर लें। इसे आप त्योहार वाले दिन पहन सकती हैं। 

4 of 7
लहंगा साड़ी - फोटो : instagram/parihoonnmain
लहंगा साड़ी

भारत देश में आए दिन कोई ना कोई त्योहार आता रहता है। ऐसे में आपके कलेक्शन में लहंगा साड़ी जरूर शामिल करें। ये देखने में काफी प्यारी लगती है। 
विज्ञापन

5 of 7
bandhani saree - फोटो : instagram
बांधानी साड़ी

बांधानी साड़ी किसी भी त्योहार में आपके लुक को पूरा कर सकती है और आपके स्टाइल खूबसूरत बना सकती है। खासकर जब कोई सुहागिनों वाला त्योहार आता है, तो उसके लिए ये साड़ी सबसे सही विकल्प है।
विज्ञापन

6 of 7
saree collection - फोटो : Social Media
तांत की साड़ी

इस तरह की साड़ियां पश्चिम बंगाल में काफी पहनी जाती हैं। इसे बनाने के लिए सूती धागों का प्रयोग किया जाता है, इसके साथ ही इसमें जरी अथवा सूती किनारा होता है। इसे भी आप त्योहारों पर खरीद सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कांजीवरम साड़ी 

असली कांजीवरम साड़ी आपको दो से तीन हजार तक में मिल जाएगी। ये त्योहारों पर काफी खूबसरत लगती हैं। इन्हें पहनकर लुक बेहद खूबसूरत आता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें