फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara ali khan Birthday: सारा अली खान को है चूड़ियों से प्यार, एथिनिक वियर के साथ करती हैं मैच

Wed, 12 Aug 2020 03:03 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सारा अली खान बर्थडे - फोटो : instagram
सारा अली खान आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। 12 अगस्त को जन्मी सारा आज पूरे 25 साल की हो जाएंगी। अपना जन्मदिन मनाने की तैयारी सारा ने रात से ही शुरू कर दी है। इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर सारा ने बता दिया कि वो अपने बर्थडे को लेकर कितना एक्साइटेड हैं। वैसे तो सारा हर लुक में खूबसूरत दिखती हैं। लेकिन बात जब एथिनिक वियर की आती है तो लड़कियां इस लुक की दीवानी रहती हैं। सारा अपने इस ट्रेडिशनल लुक में एक चीज मैच करना नहीं भूलती वो है चूड़ियां। सारा अली अक्सर सिंपल से कुर्ते के साथ भी चूड़ियों को मैच करती है। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
सारा अली खान बर्थडे - फोटो : instagram
दिवाली पार्टी के लिए तैयार सारा ने लाल रंग का कुर्ता सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ पहना था। जिसके साथ गोल्डन मोजरी और माथे पर बिंदी के साथ सारा लाल चूड़ियों को पहने नजर आई थीं।
विज्ञापन

3 of 6
सारा अली खान बर्थडे - फोटो : Social Media
वहीं अपनी डांस परफार्मेंस की प्रैक्टिस में भी वो चूड़ियां मिस नहीं करती हैं। सिंपल से प्रिंटेड कुर्ते के साथ भी सारा चू़ड़ियां पहनना नहीं भूलती हैं। वहीं फिल्म लव आजकल के प्रमोशन के दौरान भी उन्होंने कई सारे एथिनिक लुक के साथ चूड़ियां कैरी की थीं।

 

4 of 6
सारा अली खान बर्थडे - फोटो : instagram
इन तस्वीरों से ये तो जाहिर होता है कि सारा को चूड़ियों का क्रेज है और वो हर कुर्ते के साथ इसे पहनना नहीं भूलती हैं। सफेद रंग के चिकनकारी कुर्ते के साथ सिल्वर चूड़ी और माथे पर बिंदी लगाए उनका लुक काफी इंप्रेसिव है। 
विज्ञापन

5 of 6
सारा अली खान बर्थडे - फोटो : instagram
फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए पीच कलर के खूबसूरत कुर्ते के साथ सारा का ये चूड़ियों वाला लुक जरूर हर लड़की की पसंद बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सारा अली खान बर्थडे - फोटो : instagram
सारा अली खान बांधनी वर्क की पीले रंग की साड़ी और पिंक ब्लाउज के साथ गोल्डन रंग की चूड़ियों को पहने पोज देती दिख रही हैं। इस सिंपल सी साड़ी के साथ सारा ने कंप्लीट ट्रेडिशनल लुक कैरी किया है। जिसमें माथे पर बिंदी भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें