करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ घर पर ही वक्त बिता रही हैं। हालांकि बीच-बीच में वो अपनी बहन करिश्मा कपूर से मिलने जाती हैं और अपने फैशनेबल लुक से सुर्खियां भी बटोरती हैं। पिछले दिनों करिश्मा के घर आउटिंग पर गई करीना की एक लाख की ड्रेस काफी चर्चा में थी। और एक बार फिर करीना अपने सुपर हॉट लुक की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, करीना कपूर ने फोटोशूट करवाया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।