फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Choudhary: साड़ी पहन सपना चौधरी दे रही थीं पोज, ब्लाउज ने खींचा फैंस का ध्यान

Mon, 10 Jan 2022 04:32 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी - फोटो : Insatagram- @itssapnachoudhary
सपना चौधरी के डांस मूव्स के बहुत फैन है। उनकी डांसिंग स्किल के साथ ही लोग उनके देसी लुक को भी काफी पसंद करते हैं। ऐसे में सपना अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जिसमे उनका देसी लुक हर किसी को भा जाता है। सलवार सूट से लेकर साड़ी हर बार सपना कहर बरपाती दिखती हैं। इस बार भी जब उन्होने साड़ी के साथ पोज दिया तो फैंस ने कमेंट की भरमार लगा दी। 
विज्ञापन

2 of 5
sapna choudhary - फोटो : instagram
दरअसल. सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो साड़ी पहनकर पोज दे रही हैं। हरे और ऑरेंज रंग की साड़ी के साथ उनका स्टाइल काफी लाजवाब दिख रहा है। ऑरेंज कलर की साड़ी के बेस के साथ इस पर फूलों के प्रिंट बने हैं। वहीं इस साड़ी का गोल्डन कलर का चौड़ा बॉर्डर है। जिसके साथ हरे रंग को मैच किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
sapna choudhary - फोटो : instagram
केवल साड़ी ही नहीं सपना का ओवरऑल लुक काफी इंप्रेसिव है। साड़ी के साथ हरे रंग का ब्लाउज मैच किया गया है। जिसकी फुल स्लीव खूबसूरत लग रही है। वहीं टर्टलनेक ब्लाउज के साथ मोतियों की मैचिंग का नेकपीस काफी अट्रैक्टिव दिख रहा है। 

4 of 5
sapna choudhary - फोटो : instagram
वहीं बात करें मेकअप की तो सपना गोल्डन ग्लिटर के साथ पिंक चिक्स और ड्यूई बेस मेकअप में हसीन दिख रही हैं। डार्क शेड का लिपकलर उनकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम कर रहा है। वहीं सपना ने लो बन और फ्रंट से मिड पार्टीशन हेयर स्टाइल बना रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sapna Choudhary - फोटो : instagram/itssapnachoudhary
बता दें कि सपना चौधऱी अक्सर ही देसी लुक के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें