फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: पूरी तरह बदल गईं अनन्या पांडे, समंदर किनारे दे रहीं इस तरह पोज

Mon, 10 Jan 2022 03:09 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
ananya panday - फोटो : instagram/ananya panday
अनन्या पांडे बॉलीवुड के उन स्टार कि़ड्स में शामिल हैं जिन्होंने बहुत कम समय में अपनी पहचान बनाई है। फिल्मों से लेकर अपने आउटफिट की वजह से वो अक्सर ही फैंस को पसंद आ जाती हैं। फिर वो चाहे उनका रेड कार्पेट लुक हो या फिर किसी कैजुअल आउटिंग के लिए निकली हों। वहीं बात जब उनके वेकेशन की आती है तो वहां भी उनके आउटफिट्स बेहद शानदार होते हैं। जिसकी तस्वीरे वो खुद इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं। इस बार भी उनका अंदाज फैंस को भा रहा है। दरअसल, अनन्या पांडे नए साल पर पूरी तरह बदली हुईं नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक फोटोशूट में वो काफी सेसी लुक में नजर आ रही हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। ट्रांसपैरेंट ड्रेस से लेकर बॉडीकॉन ड्रेस तक में हर बार वो बिल्कुल अलग रूप में नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
ananya panday - फोटो : instagram/ananya panday
इस बार भी जब उन्होंने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें साझा की तो उनका ग्लैमरस लुक फैंस को देखने को मिला। हाल ही में अनन्या पांडे ने समंदर किनारे झूले पर बैठ कर पोज दिया। जिसमे वो काफी स्टनिंग लुक में दिख रही हैं। दरअसल. अनन्या का ये फोटोशूट मैगजीन के कवर के लिए था। जिसमे वो ऑरेंज और ब्लैक कलर के को-आर्ड सेट को पहने रेडी हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
ananya panday - फोटो : instagram/ananya panday
वहीं इस लुक को और भी ज्यादा ग्लैमरस बनाने के लिए वो ब्लैक बिकनी को शो ऑफ कर रही हैं। वहीं बात करें अनन्या के मेकअप की तो कानों में गोल्डन ईयररिंग्स इस ड्रेस के साथ काफी खूबसूरत दिख रहे हैं। वहीं मेसी पोनीटेल खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
Ananya Panday - फोटो : instagram.com/ananyapanday
बता दें कि इससे पहले भी अनन्या का बेहद बोल्ड फोटोशूट सामने आया था। जिसमे वो ऑलिव ग्रीन कलर की शियर थ्रू बॉडीकॉन ड्रेस में रेडी थीं। जिसके साथ अनन्या की हेयरस्टाइल भी बिल्कुल अलग थी। बालों में बैग्स उनके लुक को बिल्कुल ही हटके बनाने में कामयाब दिख रहे थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें