आखिरकार भाजपा पार्टी की सदस्य बनकर राजनीति से अपने करियर की तीसरी पारी की शुरुआत करने वाली सपना चौधरी दिन पर दिन ग्लैमरस और खूबसूरत होती जा रही हैं। हमेशा सूट सलवार में दिखने वाली सपना आज किसी भी ड्रेस में बिलकुल बदली हुई नजर आती हैं। ऐसे में उनके लाइफस्टाइल, फैशन, मेकओवर, और ब्यूटी पर बात करना तो बनता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
अपने इंटाग्राम अकाउंट पर रोजाना फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिनमें उनका बिल्कुल अलग और बदला हुआ अंदाज साफ जाहिर होता है। उनका स्टनिंग अवतार काफी निखरकर सामने आ रहा है। बिग बॉस के बाद से ही हर दिन सपना की पर्सनालिटी में कमाल का बदलाव देखने को मिला है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : instagram
बात चाहे ड्रेसिंग सेंस की हो या मेकअप और हेयर स्टाइल सपना बिल्कुल प्रोफेशनल स्टार की तरह रेडी होती हैं। लुक वेस्टर्न हो या इंडियन सपना हर ऑउटफिट में अपना बेस्ट दिखने की कोशिश करती हैं। इन तस्वीरों में सपना सूट छोड़कर छोटी सी ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं। सपना ने गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी है, जिसकी डीप नेक बैक है। इन तस्वीरों में आप सपना की बैक पर बना टैटू साफ देख सकते हैं। सपना के इस लुक को देखकर सभी हैरान हो गए हैं ।
4 of 6
बिग बॉस के बाद से वह आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। कई फिल्मों में भी दिखाई देने लगी हैं, लेकिन अपने गानों से ज्यादा सपना अपने ग्लैमरस लुक को लेकर इंटरनेट पर छाई रहती हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना में जबरदस्त सकारात्मक मेकओवर सबको काफी पसंद आ रहा है ।
विज्ञापन
5 of 6
हालांकि सलवार सूट पहनने से फैशन कम नहीं होता क्योंकि हर देश और संस्कृति में फैशन की परिभाषा अलग है लेकिन किसी भी कपड़े को कैसे रिप्रेजेंट कर रहे हैं वो ज्यादा मायने रखता है। ऐसे में सपना का आज का फैशन स्टाइल काफी सुधर गया है।
सपना दिन-ब-दिन पहले से ज्यादा फिट होती जा रही हैं। बिग बॉस करने के बाद उन्होंने अपने वजन पर काम किया और अपना वजन पहले से कम भी कर लिया है। सपना सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और देखने वाली बात ये भी है कि जिम हो या पार्टी, सोशल इवेंट हो या अवार्ड फंक्शन सपना खुद को काफी स्टाइल से कैरी करती हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स तो हैं ही और दिन पर दिन उनकी फैन फालोइंग बढ़ती ही जा रही है।