फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीदा शेख ने इस खूबसूरत लिबास में दी फैंस को ईद की बधाई, लग रही हैं बेहद प्यारी

Fri, 14 May 2021 01:24 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चांद की तरह ही खूबसूरत नजर आ रही हैं - फोटो : Social Media

ईद का चांद निकल चुका है। सभी ओर चांद निकलने के बाद से ही बधाइयों का तांता सा लग चुका है। बॉलीवुड और टेलीविजन पर भी सेलिब्रिटी और फैंस ने एकदूसरे को बधाई देने की शुरुआत कर दी है। संजीदा ने ईद की मुबारकबाद देते हुए खुद की कुछ तस्वीरें साझा की है, इन तस्वीरों में वे बिल्कुल चांद की तरह ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को देखकर और भी खुश हो गए हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए किस तरह है संजीदा शेख का ये ईद वाला लुक। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
संजीदा शेख ईद लुक - फोटो : instagram

पहना है खूबसूरत सूट
संजीदा ने ईद के लिए खूबसूरत सा सूट पहना है। यह सूट सफेद रंग का है और काले धागे से इस पर बहुत ही अच्छा काम किया है। इसके अलावा सूट पर कांच भी लगे हैं जिससे कि यह और भी आकर्षक लग रहा है। दुपट्टे को उन्होंने साइड में ले रखा है। दुपट्टे पर भी काले धागे से ही मोटी बॉर्डर बनी हुई है। 

विज्ञापन

3 of 5
संजीदा का आकर्षक अवतार - फोटो : instagram

जूलरी है एकतरफा
संजीदा ने सूट के साथ सिल्वर मेटल जूलरी पहनी हुई है। इयररिंग्स बहुत खूबसूरत हैं। लंबे इयररिंग्स में सिल्वर मेटल के साथ मोती भी हैं। सिर पर टीका लगाया हुआ है, जो कि उनके इस लुक पर खूब तो फब रहा है। उसके अलावा गले को खाली रखा है इस वजह से चेहरे की जूलरी एकतरफा लग रही है। 

4 of 5
संजीदा की मुस्कराहट - फोटो : instagram

आंखों को रखा है खाली
संजीदा ने बहुत ही हल्का मेकअप किया हुआ है, जिस वजह से उनकी सादगी मन मोह रही है। वे बहुत प्यारी लग रही हैं। उन्होंने गालों पर मेकअप किया, साथ ही लाल रंग का लिपशेड लगाया हुआ। आइब्रोज को हाइलाइट किया है। आई मेकअप पर संजीदा ने बिल्कुल काम नहीं किया है। आंखों को एकदम खाली रखा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डी.एफ.आर एक्सक्लूसिव ने डिजाइन किया है - फोटो : instagram
दोस्त और फैंस दे रहे बधाइयां 
संजीदा का यह खास आउटफिट डी.एफ.आर एक्सक्लूसिव ने डिजाइन किया है। कमेंट सेक्शन में संजीदा को फैंस ने तो बधाइयां दी ही है, साथ ही उनके साथी कलाकारों ने भी उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इससे पहले भी संजीदा ने एक तस्वीर डाली थी, जिसपर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें