फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karishma Tanna : स्टाइल के मामले में बेहद पॉपुलर हैं करिश्मा तन्ना, हर लुक में लगती हैं गजब

Wed, 15 Feb 2023 11:14 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

करिश्मा का हर स्टाइल काफी प्यारा होता है। वो वेस्टर्न के साथ-साथ इंडियन आउटफिट में भी काफी खूबसूरत लगती हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
करिश्मा तन्ना - फोटो : instagram
Karishma Tanna : एक समय था जब बॉलीवुड एक्ट्रेस की फिटनेस और स्टाइल मिसाल दी जाती थी। पर, आज का समय ऐसा है कि कई टीवी एक्ट्रेस भी स्टाइल के मामले में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ रही हैं। इसी लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना का नाम भी शामिल है। करिश्मा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जोकि काफी फिटनेस फ्रीक मानी जाती हैं। भले ही करिश्मा तन्ना छोटे पर्दे की एक्ट्रेस हैं, पर कई सुपरहिट शोज में काम करके करिश्मा ने घर-घर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

वो अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने योग और एक्सरसाइज करते हुए फोटो-वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। फिटनेस के साथ-साथ लोग उनके स्टाइल के भी दीवाने हैं। करिश्मा का हर स्टाइल काफी प्यारा होता है। वो वेस्टर्न के साथ-साथ इंडियन आउटफिट में भी काफी खूबसूरत लगती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी खासी है। लोग उनके हर स्टाइल को काफी पसंद करते हैं। आइए आपको भी करिश्मा के कुछ बेस्ट लुक्स दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
लहंगे में करिश्मा का खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram
लहंगे में करिश्मा का खूबसूरत अंदाज 

लहंगे में करिश्मा का ये अंदाज काफी काफी प्यारा है। पिंक कलर के लहंगे के साथ करिश्मा ने अपने बालों को खुला रखा है। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने मांगटीका भी लगाया है, इसके साथ ही गले में एक हैवी नेकपीस भी पहना है। 
विज्ञापन

3 of 5
शॉर्ट्स में करिश्मा का बीच लुक - फोटो : instagram
शॉर्ट्स में करिश्मा का बीच लुक

व्हाइट टॉप और डेनिम शॉर्ट्स के साथ करिश्मा के लुक को कंप्लीट करने के लिए हरे रंग के श्रग को कैरी किया है। इस आउटफिट को करिश्मा ने बीच पर पहना था। इसमें उनकी कई रील वीडियो भी वायरल हुईं थीं।

4 of 5
पेस्टल रंग की साड़ी में दिखाया अलग अवतार - फोटो : instagram

पेस्टल रंग की साड़ी में दिखाया अलग अवतार

कुछ समय पहले ही करिश्मा ने पेस्टल कलर की साड़ी में अपनी फोटोज शेयर की थीं। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इस साड़ी के साथ उन्होंने पोनीटेल बनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शॉर्ट ड्रेस में करिश्मा का हॉट अवतार - फोटो : instagram
शॉर्ट ड्रेस में करिश्मा का हॉट अवतार

करिश्मा के इस हॉट अवतार को लोगों ने काफी सराहा था। हरे रंग के ब्लेजर के साथ-साथ उन्होंने हरे रंग की ही स्कर्ट को कैरी किया है। ब्लेजर के साथ उन्होंने ब्लैक कलर की टॉप पहनी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें