फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending Saree Collection : पारंपरिक परिधान में दिखना है खूबसूरत तो पहन सकती हैं इस तरह की साड़ियां

Sun, 25 Jun 2023 05:20 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के समय में सिल्क, कॉटन, जॉर्जट की साड़ियां काफी आउटडेटेड हो गई हैं। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसी साड़ियों के बारे में बताने जा रहें हैं, जो काफी ट्रेंड में हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Saree Looks - फोटो : instagram
Trending Saree Collection : साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे आप किसी त्योहार में, शादी में, घर पर, पार्टी में, यहां तक की ऑफिस में भी कैरी कर सकती हैं। साड़ी में महिलाएं बेहद खूबसूरत दिखती हैं, पर कई बार ऐसा होता है कि हमें समझ में ही नहीं आता कि किस तरह की साड़ी आज-कल ट्रेंड में है। अगर आप भी नए तरह की साड़ी की तलाश में हैं, तो आपकी इस परेशानी का हल हमारे पास है।

दरअसल, अक्सर महिलाओं को ऐसा कहते सुना जाता है कि, सिल्क और कॉटन की साड़ियां पहन कर वो बोर हो गई हैं। ऐसे में आपकी इस परेशानी का हल हमारे पास है। आज के समय में सिल्क, कॉटन, जॉर्जट की साड़ियां काफी पुराने ट्रेंड की हो गई हैं। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसी साड़ियों के बारे में बताने जा रहें हैं, जो काफी ट्रेंड में हैं। अक्सर अभिनेत्रियों को इस तरह की साड़िया पहने हुए देखा जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Shilpa Shetty - फोटो : instagram/theshilpashetty
ऑर्गेन्जा साड़ी

आज के समय में ऑर्गेन्जा साड़ी काफी चलन में हैं। देखने में इसका फैब्रिक काफी हद तक सिल्क जैसा ही लगता है। इसे कैरी करना काफी आसान होता है क्योंकि इसका वजन काफी कम होता है। बाजार में आपको सिल्क ऑर्गेन्जा, प्लेन ऑर्गेन्जा, फैंसी ऑर्गेन्जा, ग्लास ऑर्गेन्जा, बनारसी ऑर्गेन्जा, ऑर्गेन्जा टिशू जैसे कई ऑप्शन मिल जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Saree - फोटो : instagram/janhvikapoor
शिफॉन साड़ी

अगर आप पतली-दुबली हैं तो अपनी अलमारी में शिफॉन की साड़ियां जरूर रखना शुरू कर दें। इस कपड़े में फ्लोरल प्रिंट की साड़ी और पोल्का डॉट्स वाली साड़ी काफी प्यारी लगती हैं।

4 of 5
saree - फोटो : instagram
हल्के बॉर्डर वाली साड़ी

हैवी बॉर्डर वाली साड़ी तो सिर्फ शादी बगैरह में पहनी जाती है, पर हल्के बॉर्डर वाली साड़ी आप किसी भी कार्यक्रम में पहन सकती हैं। जरी, मिरर, एंब्रॉयडरी, गोल्डन या फिर सिल्वर वर्क से सजी पतली बॉर्डर वाली साड़ियां पहनकर आप सबका ध्यान अपनी तरफ खींच सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
saree look - फोटो : instagram
ओम्ब्रे साड़ी

इन साड़ियों को डुअल टोन वाली साड़ी भी कहते हैं। इसमें दो अलग-अलग रंग शामिल होते हैं। सीक्विन, एंब्रॉयडरी, प्लेन हर एक में ओम्ब्रे साड़ी कमाल की लगती है। ये साड़ियां आपको अलग सा लुक देती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें