फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: बॉलीवुड हसीनाओं ने भी तीन रंग के आउटफिट में दिखाया है देशभक्ति का रंग, आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन

Wed, 26 Jan 2022 05:28 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गणतंत्र दिवस फैशन - फोटो : insatgram
26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर हर भारतीय देशभक्ति के रंग में रंगा रहता है। ऐसे में बॉलीवुड के सितारे कैसे पीछे रहें। वो भी देशभक्ति का रंग दिखाने से नहीं चूकते। वहीं बीटाउन हसीनाएं तिरंगे के रंग से मिलते-जुलते आउटफिट में नजर आती हैं। कि हर किसी की निगाह उन पर ही ठहर जाती है। सारा अली खान से लेकर शिल्पा शेट्टी और माधुरी दीक्षित का तिरंगा आउटफिट काफी शानदार है। जिसे देख कोई भी लड़की इस खास मौके के लिए इंस्पिरेशन ले सकती है। तो आगे की स्लाइड में देखें इन हसीनाओं के देशभक्ति में डूबे खूबसूरत रंग।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गणतंत्र दिवस 2022 - फोटो : instagram
सारा अली खान 
फैशन के मामले में नई एक्ट्रेस में सारा अली खान लाजवाब है। हर बार वो कुछ ऐसा पहनती हैं कि हर किसी की निगाह उन पर ही ठहर जाती है। ऐसी ही कुछ वो देशभक्ति के पर्व पर भी दिखा चुकी हैं। जब वो सफेद कुर्ते के साथ नारंगी रंग के दुपट्टे और हरे रंग के चुड़ीदार में नजर आईं थी। सारा अली खान का ये सिंपल सा लुक काफी अट्रैक्टिव था। वहीं अगर आप इसे कॉपी करना चाहें तो काफी आसान भी है। 
विज्ञापन

3 of 6
शिल्पा शेट्टी का तिरंगे से मैच करता लुक - फोटो : insatgram
शिल्पा शेट्टी 
शिल्पा शेट्टी की ये हरे रंग की साड़ी हर मामले में परफेक्ट दिख रही है। जिसमे ऑरेंज कलर का बॉर्डर बना है। वहीं साथ में बॉर्डर से मैच करता ब्लाउज है। जिस पर गोल्डन कलर की जरी का वर्क किया गया है। तिरंगे के रंग से मैच करती शिल्पा की ये साड़ी परफेक्ट दिख रही है। वहीं इसके साथ शिल्पा ने हरे रंग के ईयरिंग्स मैच किए है। जबकि ग्लॉसी लिप्स और कोहल आईंज के साथ इस सिल्क की साड़ी को मैच किया गया है। 

4 of 6
सपना चौधरी का तिरंगे से मैच करता लुक - फोटो : instagram
सपना चौधरी
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भी अपने लुक्स से फैंस की तारीफ बटोरती हैं। वहीं वो अक्सर ही फैशन के साथ कदमताल करती नजर आती हैं। पिछले दिनों उनका फोटोशूट सामने आया था। जिसमे वो ऑरेंज और ग्रीन कलर की साड़ी पहने दिखी थीं। सपना की ये साड़ी भी तिरंग के रंग के इंस्पायर दिख रही है। जिसे उन्होंने फुल स्लीव फ्रिल वाले ब्लाउज के साथ मैच किया है। 
विज्ञापन

5 of 6
गणतंत्र दिवस 2022 - फोटो : social media
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित के साड़ी और फैशन सेंस का कोई जवाब नही। डांस रिएलिटी शो के मंच पर पहुंची माधुरी ने तिरंगे के रंग को काफी खूबसूरती के साथ दिखाया था। वहीं उनका लुक हर मामले में परफेक्ट दिख रहा था। सफेद रंग की साड़ी पर बने ऑरेंज मिरर वर्क बॉर्डर के साथ मैच हरे रंग का ब्लाउज तिरंग के रंग से बखूबी मैच हो रहा है। वहीं उनका लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बॉलीवुड अभिनेताओं का लुक - फोटो : Social Media
आउटफिट के साथ तिरंगा को मैच करने के मामले में बालीवुड एक्टर भी पीछे नही है। अमिताभ बच्चन की ऑरेंज जैकेट के साथ अनुपम खेर का कॉलर हर किसी का ध्यान खींचने के लिए काफी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें