गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी देशभक्ति की भावना में डुबे रहते हैं। ऐसे में 26 जनवरी को मनाने के लिए आप भी कपड़ों से लेकर एक्सेसरीज के माध्यम से राष्ट्रीय पर्व को मनाना चाहते होंगे। तिरंगे के रंग से मिलते जुलते कपड़ों के साथ चूड़ी, बिंदी और बालों के रंग तक को आप केसरिया, सफेद और हरे रंग में रंग सकते हैं। तो चलिए जानें किस तरह से आप अलग-अलग एक्सेसरीज की मदद से इस खास दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं।